best news portal development company in india

भीलवाड़ा में चित्तौड़ का शातिर बाइक चोर गिरफ्तार:बिना ताला तोड़े मास्टर चाबी से चुराता था बाइक, गिरोह के अन्य लोगों की तलाश जारी

SHARE:

भीलवाड़ा में बाइक चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने पास मास्टर चाबी रखकर लॉक तोड़े बिना ही बाइक चुराने में माहिर था।

यह था मामला

शहर कोतवाल सुनील चौधरी ने बताया कि 13 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे मोहम्मदी कॉलोनी में रहने वाले सफातुल्ला पुत्र करीमुल्ला कुरैशी की बाइक उनके किराए के मकान के बाहर से चोरी हो गई थी। सफातुल्ला ने 16 नवंबर को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चोरी के तरीके और इलाके की गतिविधियों का इन्वेस्टिगेशन किया।

संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध आरोपी शोयल खान उर्फ शोहेल पुत्र फिरोज खान मेवाती निवासी SBI बैंक के पास, राशमी जिला चित्तौड़गढ़ की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की वारदात कबूल की।

मास्टर चाबी से बाइक चुराता

पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देता है। कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ये भी पता लगा रही है कि उसने और कितनी वारदातें इसी तरीके से की हैं। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई