best news portal development company in india

राजसमंद में यात्रियों से भरी बस बनास नदी में गिरी:पुलिया क्रॉस करते समय बिगड़ा बैलेंस, ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला

SHARE:

राजसमंद में यात्रियों से भरी बस बनास नदी में गिर गई। गनीमत रही कि नदी में पानी का बहाव कम था। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना खमनोर थाना क्षेत्र के मोलला पुलिया पर शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। इस हादसे में 15 यात्रियों को चोट लगी है। जिन्हें खमनोर सीएचसी पहुंचाया गया। जिसमें 13 महिलाएं, 1 पुरूष व 1 बच्चा शामिल है। 2 यात्रियों की सिर में चोट लगने से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया गया।

हादसे में ये हुए घायल – हगामी बाई (60) पत्नी रूपसिंह राजपूत निवासी डाबून, लीला (48) पत्नी किशन सिंह राजपूत निवासी गाव गुडा, रूपा (25) पुत्र किशन निवासी नाथद्वारा, रोहित (12) पुत्र किशन कीर निवासी नाथद्वारा, राकेश (26) पुत्र भगवती लाल निवासी खमनोर, पूजा (28) पत्नी मोहनलाल निवासी तेलियों का तालाब नाथद्वारा, कमला (60) पत्नी शांतीलाल सालवी निवासी सेमा, पूनम (28) पत्नी श्रीकांत पालीवाल निवासी नाथद्वारा, पेमा राम (50) पुत्र पन्ना लाल गमेती, हमेरी बाई (45) पत्नी पेमा गमेती, सूरज कंवर (36) पत्नी अमर सिंह राजपूत निवासी परावल, लीला देवी (40) पत्नी किशन सिंह निवासी गांव गुडा, नर्मदा देवी (43) पत्नी उदयलाल खटिक निवासी कोठारिया, अनिता (45) पत्नी कालू सिंह राजपूत निवासी गुंजोल, लीला (44) पत्नी रिछपाल सिंह राजपूत निवासी बामन हेड़ा शामिल है।

मोलेला पुलिया पर बनास नदी में गिरी बस, नदी में पानी कम बहने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
मोलेला पुलिया पर बनास नदी में गिरी बस, नदी में पानी कम बहने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

पुलिया क्रॉस करने के बाद बिगड़ा बैलेंस

जानकारी के अनुसार ये बस नाथद्वारा से मंचिद रूट पर चलती है। सुबह ये बस यात्रियों को लेकर खमनोर से मचिंद जा रही थी। इसी दौरान पुलिया पर बस का ऐक्सल टूट गया।

पुलिया क्रॉस करते ही बस बेकाबू होकर पुलिया से नीचे बनास नदी में गिर गई। हादसे के दौरान बस में करीब 25 से 30 यात्री बैठे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने एक-एक कर यात्रियों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। 15 में से 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई