best news portal development company in india

जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा अटकी:ग्रामीण वेस्ट में विधायक विद्याधर चौधरी, ईस्ट में पूर्व MLA गोपाल मीणा को कमान मिली

SHARE:

कांग्रेस ने राजस्थान में 45 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जयपुर ग्रामीण वेस्ट में फुलरा विधायक विद्याधर सिंह चौधरी और जयपुर ग्रामीण ईस्ट में पूर्व विधायक गोपाल मीणा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि जयपुर शहर कांग्रेस में भारी गुटबाजी और आपसी विवाद है, जिसकी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान के पास है। किसी एक चेहरे पर सर्वसम्मति नहीं होने के कारण घोषणा को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

पायलट समर्थक इंद्राज गुर्जर बने कोटपूतली बहरोड़ के जिलाध्यक्ष नए जिले कोटपूतली बहरोड़ में पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इंद्राज गुर्जर सचिन पायलट के समर्थक हैं। जयपुर ग्रामीण वेस्ट से जिलाध्यक्ष बने विद्याधर चौधरी भी पायलट समर्थक माने जाते हैं, लेकिन उनकी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भी नजदीकी हैं। उन्हें जिलाध्यक्ष बनाने में डोटासरा ने पैरवी की थी।

जयपुर शहर सहित पांच जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा बाद में जयपुर शहर, राजसमंद, प्रतापगढ़, बारां और झालावाड़ के जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। अंता सीट पर उपचुनाव के कारण बारां और झालावाड़ जिलों में जिलाध्यक्षों की रायशुमारी नहीं हुई थी, इसलिए प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। जयपुर, राजसमंद और प्रतापगढ़ में खींचतान की वजह से घोषणा नहीं हो पाई है। इन पांचों जिलों की घोषणा कब होगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई