best news portal development company in india

सीएम बोले-यातायात दबाव कम करने के लिए मेट्रो फेज-2 कारगर:36 स्टेशन प्रस्तावित, अधिकारियों ने कहा- डीपीआर केंद्र को भेजी, मंजूरी मिलते ही काम होगा शुरू

SHARE:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- सरकार प्रदेशभर में सुगम एवं अत्याधुनिक परिवहन तंत्र विकसित करने के लिए काम कर रही है। जयपुर की बढ़ती आबादी के दबाव के मद्देनजर जयपुर मेट्रो विस्तार से शहरवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही शहर के यातायात दबाव को भी कम करने में जयपुर मेट्रो फेज-2 कारगर साबित होगा।

मुख्यमंत्री को बैठक में अधिकारियों ने बताया- राज्य सरकार ने जयपुर मेट्रो फेज-2 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का अनुमोदन कर केंद्र सरकार को भेजा है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही परियोजना का निर्माण काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड होंगे।

सीएम सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो विस्तार के संबंध में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा-

QuoteImage

जयपुर की परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जयपुर मेट्रो का विस्तार अहम भूमिका निभाएगा।

QuoteImage

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो फेज-2 के तहत प्रोजेक्ट में खर्चे व लागत का समुचित आकलन किया जाए, ताकि वित्तीय संसाधनों का सदुपयोग होने के साथ ही आमजन के लिए भी सुदृढ़ ट्रांजिट व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

भविष्य के हिसाब से बनाएं मेट्रो रूट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- मेट्रो के आगामी विस्तार में मेट्रो स्टेशन ऐसे स्थानों पर बनाए जाएं, जहां यातायात का दबाव ज्यादा हो। इससे आमजन को ट्रैफिक से राहत मिल सके।

बैठक में अफसरों ने कहा- जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की लंबाई लगभग 42.80 किलोमीटर होगी। इसमें कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड होंगे। फेज-2 सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआई, जयपुर एयरपोर्ट, जयपुर रेलवे स्टेशन, गांधी नगर रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थलों को आपस में जोड़ेगा। अभी मानसरोवर से चांदपोल तक मेट्रो चल रही है।

इसके माध्यम से एसएमएस स्टेडियम, एसएमएस हॉस्पिटल, कलेक्ट्रेट, विद्याधर नगर, अंबाबाड़ी, टोंक रोड के सभी प्रमुख आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र तथा सीकर रोड सहित विभिन्न मुख्य क्षेत्र में भी आमजन को मेट्रो की कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

अभी मानसरोवर से चांदपोल तक मेट्रो चल रही है।
अभी मानसरोवर से चांदपोल तक मेट्रो चल रही है।

मेट्रो फेज-थ्री के प्रस्तावित रूट पर भी चर्चा बैठक में मेट्रो के फेज-थ्री ए, बी और सी के प्रस्तावित रूट पर भी चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मेट्रो परियोजना के विस्तार को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई