best news portal development company in india

जमीन की धोखाधड़ी कर 64.50 लाख हड़पने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने घर से दबोचा; फर्जी कागज दिखाकर फंसाता था

SHARE:

जोधपुर में जमीन की धोखाधड़ी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 64.50 लाख रुपए झूठे दस्तावेज बनाकर ठगने का आरोप था। मामला उदय मंदिर पुलिस थाने का है।

परिवादी राजूराम विश्नोई ने रिपोर्ट में बताया था कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर दो अलग-अलग जमीन की बिक्री कर लाखों रुपए हड़पे थे। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राकेश चौधरी को उसके घर डी-78, सरस्वती नगर, बासनी से गिरफ्तार किया है।

अलग-अलग जमीन के नकली कागज दिखाकर हड़पे थे रुपए

जोधपुर के मोगड़ा कला निवासी राजूराम विश्नोई ने अपने एक परिचित राकेश चौधरी और उसके संगठित गिरोह पर करीब 64.50 लाख रुपए की जमीन की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

परिवादी के अनुसार, राकेश चौधरी ने बासनी चौहाना और झालामंड के दो अलग-अलग भूखंडों की बिक्री में नकली दस्तावेज बनाकर और फर्जी मालिकों की पहचान कराकर उन्हें ठगा।

राजूराम ने भारी रकम बैंक चेक और नकद के रूप में आरोपियों को दी, लेकिन बाद में पता चला कि तमाम दस्तावेज कूटरचित और फर्जी है।

राजूराम ने मामले की शिकायत पुलिस थाना उदयमंदिर में की, लेकिन पुलिस की कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-6 के आदेश पर मामला पुलिस को जांच के लिए भेजा गया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई