best news portal development company in india

करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:व्यापारी ने रिश्तेदारी के भरोसे उधार दिए थे दो करोड़, पैसे मांगने पर गोली मारने की दी धमकी

SHARE:

जोधपुर के एक व्यापारी ने अपने ही रिश्तेदारों पर करोड़ों रुपए की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि, फलोदी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते है।

व्यापारी का कहना है कि रिश्तेदारी के भरोसे उसने 2.08 करोड़ रुपए उधार दिए थे, लेकिन रकम लौटाने के बजाय आरोपियों ने उसे और उसके बेटे को गोली मारने की धमकी दी।

आरोपी नीलेश भंसाली पहले स्टील का व्यापार करता था। इस दौरान उसने कई जगहों से बैंक लोन भी ले लिए, जिनके पैसे नहीं चुकाए। आरोपी कई व्यापारियों से भी पैसे ले चुका था।

मामले को लेकर जोधपुर के व्यापारी दिनेश देशलहरा(57) पुत्र भंवरलाल ने फलोदी थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि वे तारा ऑटो फाइनेंस और तारा ऑटो कॉर्प नाम से फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। जिसकी एक ब्रांच फलोदी में भी है।

रिश्तेदार फाइनेंस के नाम पर मांगने आए थे रुपए

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में उनके रिश्तेदार नीलेश भंसाली और उसकी पत्नी प्रिया जैन निजी काम के लिए फाइनेंस के नाम पर पैसे मांगने आए थे। रिश्तेदारी में भरोसा करते हुए दिनेश ने प्रिया जैन के एक्सिस बैंक खाते में करीब 98.49 लाख रुपए और नीलेश के बताए बैंक ऑफ इंडिया खाते में 50 लाख रुपए जमा करवा दिए।

पति-पत्नी ने पैसे लौटाने से किया मना

आगे बताया कि कुछ समय बाद दोनों ने संपर्क तोड़ लिया और पैसे लौटाने से भी मना कर दिया। दिनेश के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि नीलेश ने जिस खाते में 50 लाख रुपए मंगवाए, वह किसी राजेंद्र कुमावत के नाम से था। जब राजेंद्र से पूछा गया तो उसने बताया कि उसने यह रकम नीलेश को दे दी है।

व्यापारी ने रिपोर्ट में बताया कि वर्तमान में प्रिया जैन और नीलेश भंसाली में ब्याज सहित 2 करोड़ 8 लाख 78 हजार 649 रुपए बकाया है।

आरोपी नीलेश भंसाली और उसकी पत्नी प्रिया जैन ने व्यापारी से करोड़ों की ठगी की थी।
आरोपी नीलेश भंसाली और उसकी पत्नी प्रिया जैन ने व्यापारी से करोड़ों की ठगी की थी।

व्यापारी ने जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

व्यापारी का आरोप है कि नीलेश और प्रिया ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। उसे कॉल पर धमकियां भी दी। इसके चलते व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अब मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, अब तक की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी पहले स्टील का व्यापार करता था। इस दौरान उसने कई बैंकों से लोन भी ले लिया, लेकिन बाद में लोन को चुकाया नहीं। इसकी वजह से आरोपी आरबीआई से डिफाल्टर घोषित हो रखा है।

आरोपी के खाते में यदि रकम आती है तो उसे बैंक फ्रीज कर देता है। इसलिए आरोपी जिन लोगों से भी उधार मांगता उन रुपयों को अपनी पत्नी के अकाउंट में डलवाता था। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

इधर, अब आरोपी से ठगी का शिकार हुए अन्य व्यापारी भी सामने आ रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर फलोदी थाना अधिकारी भंवरलाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई