best news portal development company in india

जीएसटी रिफॉर्म्स के साथ-साथ जयपुर के विकास और सौंदर्यकरण पर हुई विस्तार से चर्चा

SHARE:

डॉ. सौम्या गुर्जर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। इस अवसर पर डॉ .सौम्या ने जयपुर में हुए विकास और स्थानीय निकाय स्तर पर सौंदर्य करण के प्रयासों और प्राप्त सफलता पर केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की।

डॉ. गुर्जर ने राजस्थान में जीएसटी -2 रिफॉर्म से बने सकारात्मक आर्थिक वातावरण के बारे में भी केंद्रीय मंत्री के साथ अपने विचार साझा किए और कहा कि इन रिफॉर्म से राजस्थान में आम जन एवं व्यापारी दोनों को मिली सीधी राहत मिली है और व्यापारी वर्ग के साथ-साथ आम आदमी के भी जीवन में आसानी हुई है। इससे अर्थव्यवस्था विशेषकर रोजगार को बड़ा बूस्ट मिला है। डॉ.सौम्या ने केंद्रीय मंत्री के साथ जयपुर ग्रेटर नगर निगम के कार्यकाल के अनुभवों को भी साझा किया।

उन्होंने सीतारमण को राजस्थान के स्थानीय निकायों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ीकरण को लेकर भी चर्चा की। इस मौके पर डॉ. सौम्या गुर्जर ने केंद्रीय वित्त मंत्री को जयपुर ग्रेटर नगर निगम में महापौर के रूप में किए गए अभिनव नवाचार और अभूतपूर्व विकास कार्यों को प्रदर्शित करने वाली कॉफ़ी टेबल बुक “मेरा जयपुर ग्रेटर” भी भेंट की जिसे वित्त मंत्री ने सराहा।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई