best news portal development company in india

गाजर से भरे ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत:कार चकनाचूर, जोधपुर में दोस्त की शादी से वापस घर लौट रहे थे दोनों

SHARE:

जोधपुर में गाजर से भरे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार बुरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों जोधपुर में एक शादी में शामिल होने आए थे। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर भाग गया।

हादसा जोधपुर के मथानिया क्षेत्र में देर रात दो बजे के आस-पास की है। एएसआई बंशीलाल ने बताया कि उम्मेद नगर के पास स्टेट हाईवे के पास हादसा हुआ। शवों को मथानिया के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। दोनों की आंखों को दान किया गया है।

गाजर से भरे ट्रक का ड्राइवर कार को टक्कर मारने के बाद भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
गाजर से भरे ट्रक का ड्राइवर कार को टक्कर मारने के बाद भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पति-पत्नी दोस्त की शादी से लौट रहे थे हादसे में ओसियां (जोधपुर) के रहने वाले जितेंद्र सोनी माहेश्वरी (32) और पत्नी पायल चांडक (30) जोधपुर के ओसियां के रहने वाले थे। दोनों ने करीब 5 साल पहले लव मैरिज की थी। पायल अपने पति के साथ मंगलवार को अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर आई थी। जोधपुर से मंगलवार रात वापस ओसियां के लिए कार से रवाना हुई थी। ओसियां पहुंचने से पहले ही देर रात 2 बजे के करीब हादसा हो गया।

ट्रक की टक्कर से इको कार पूरी तरीके से पिचक गई और उसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक की टक्कर से इको कार पूरी तरीके से पिचक गई और उसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों की आंखें दान जितेंद्र सूरत में साड़ियों को बेचने के लिए एजेंट का काम करता था। जबकि पत्नी हाउस वाइफ है। दोनों के एक लड़का और लड़की है। दोनों की आंखों को परिवार ने दान किया है। पायल के ताऊ के लड़के की भी 11 दिसंबर को ओसियां में शादी है। इसको लेकर भी तैयारियां चल रही थी।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई