best news portal development company in india

खुले नाले में स्कूटी समेत गिरे मामा-भांजा-भांजी:गंभीर चोट आई, पालिका अध्यक्ष के वार्ड में हादसा

SHARE:

नदबई में वेयरहाउस रोड से जय गुरुदेव मैरिज होम के बीच बने खुले नाले में बुधवार सुबह एक मामा अपनी स्कूटी सहित दो मासूम भांजा और भांजी के साथ गिर गया। हादसे में मामा विवेक और 4 वर्षीय भांजा यशु गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि भांजी को हल्की चोट आई है।

स्कूटी असंतुलित होकर नाले में गिरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवेक अपने भांजे और भांजी को लेकर घर लौट रहा था। नाला ढका नहीं होने के कारण स्कूटी अचानक असंतुलित हो गई और तीनों सीधे खुले नाले में जा गिरे। हादसे में विवेक के पैरों में चोट आई है, जबकि भांजे यशु के चेहरे व सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

पहले भी कई वाहन गिर चुके

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि, यह जगह लंबे समय से हादसों की जगह बनी हुई है। कई बाइक, स्कूटी और अन्य वाहन यहां गिर चुके हैं। बावजूद इसके नगरपालिका न तो नाले का पटाव करा रही है और न ही स्थाई समाधान करवा रही है। लोगों का कहना है कि, यह सब उसी वार्ड में हो रहा है, जहां नगर पालिका अध्यक्ष का निवास है।

नपा ईओ पवन गुप्ता का कहना है कि मौका देखकर पटाव करवा दिया जाएगा।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई