best news portal development company in india

जयपुर में रिहायशी इलाके में पहुंचा लेपर्ड, VIDEO:बछड़े का शिकार किया, 6 दिन पहले सिविल लाइंस में कैबिनेट मंत्री के बंगले में घुसा था

SHARE:

जयपुर शहर के रिहायशी इलाके में एक बार फिर लेपर्ड घुस आया। मंगलवार रात दो बजे विद्याधर नगर के सेक्टर-10 में लेपर्ड ने एक बछड़े का शिकार भी किया है। लेपर्ड सीसीटीवी में भी कैद हो गया।

वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 6 दिन पहले 20 नवंबर को भी लेपर्ड का सिविल लाइंस इलाके में मूवमेंट हुआ था।

मंत्री के बंगले, फिर एक स्कूल में घुस गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे ट्रेंकुलाइज किया जा सका था।

जयपुर के विद्याधर नगर में लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया।
जयपुर के विद्याधर नगर में लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया।

जयपुर के विद्याधर नगर के सेक्टर-10 में लेपर्ड के पगमार्क की फोटो लोगों ने वन विभाग की टीम के साथ शेयर की।
जयपुर के विद्याधर नगर के सेक्टर-10 में लेपर्ड के पगमार्क की फोटो लोगों ने वन विभाग की टीम के साथ शेयर की।

आधी रात के बाद आया लेपर्ड विद्याधर नगर सेक्टर-10 स्थित शिव मंदिर के पुजारी सुधांशु ने बताया- मंगलवार देर रात करीब 2 बजे कुत्तों के भौंकने की तेज आवाज आई थी। लगातार आवाज आने पर बाहर जाकर देखा था। आस-पास सब ठीक लगने पर वापस आकर सो गया था। इसके बाद भी कुत्ते लगातार भौंकते रहे। बुधवार सुबह उठकर देखा तो मंदिर के गार्डन एरिया में बंधा बछड़ा मरा मिला। उसका लेपर्ड ने शिकार किया था।

स्वप्निल ने बताया- बछड़े के शिकार की जानकारी मिलते ही फौरन वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दोपहर में पानीपेच में लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया।

विद्याधर नगर में पहले भी आ चुका है लेपर्ड विद्याधर नगर क्षेत्र में पहले भी लेपर्ड कई बार आ चुका है। जून में लेपर्ड विद्याधर नगर के सेक्टर 8 इलाके के घरों की छत पर पहुंच गया था। पिछले साल दिसंबर में लेपर्ड सेंट्रल गवर्नमेंट के गेस्ट हाउस में घुस गया था। इसके बाद 4 घंटे तक लेपर्ड कॉलोनी में भागता रहा था। काफी मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू किया गया था।

पिछले हफ्ते मंत्री के बंगले, फिर स्कूल में घुसा था 20 नवंबर को लेपर्ड जयपुर के VIP क्षेत्र सिविल लाइंस में पहुंच गया था। यहां लेपर्ड राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के घर के सामने से होते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत के घर में, फिर एक स्कूल में पहुंच गया था।

शहर के अलग-अलग इलाकों में हो चुका मूवमेंट शहर के सिविल लाइंस, विद्याधर नगर, दुर्गापुरा, गोपालपुरा, जयसिंहपुरा, जगतपुरा, मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया, खो-नागोरियान सहित जयपुर के लगभग हर हिस्से में पिछले कुछ महीनों से लेपर्ड की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। जंगलों में पर्याप्त भोजन की कमी को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। ऐसे में आबादी क्षेत्र और हाई-सिक्योरिटी जोन में लेपर्ड का मूवमेंट वन विभाग और पुलिस दोनों के लिए चुनौती बन रही है।

20 नवंबर को जयपुर के सिविल लाइंस में लेपर्ड के मूवमेंट की PHOTOS…​​​​​

सिविल लाइंस इलाके में लेपर्ड घर की दीवार कूदकर इस तरह छुपकर बैठा था।
सिविल लाइंस इलाके में लेपर्ड घर की दीवार कूदकर इस तरह छुपकर बैठा था।
जयपुर के सिविल लाइंस स्थित हरिमार्ग पर कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के बंगले के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर लेपर्ड भाग गया था।
जयपुर के सिविल लाइंस स्थित हरिमार्ग पर कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के बंगले के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर लेपर्ड भाग गया था।
सिविल लाइंस में मंत्री सुरेश रावत के बंगले के पास निजी आवास में भी लेपर्ड गया था। घर के पिछले हिस्से की गैलरी में लेपर्ड दिखा था।
सिविल लाइंस में मंत्री सुरेश रावत के बंगले के पास निजी आवास में भी लेपर्ड गया था। घर के पिछले हिस्से की गैलरी में लेपर्ड दिखा था।
M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई