best news portal development company in india

शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की मौत:DRDO में अफसर थे, साइलेंट अटैक की आशंका; बेसुध हुई दुल्हन

SHARE:

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के अफसर की शादी के दो दिन बाद मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह 6 बजे बाथरूम में अचेत मिले थे। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला अलवर के शिवाजी पार्क थाना इलाके का है।

आदित्य जाटव (25) पुत्र नंद किशोर DRDO, मैसूर (कर्नाटक) में जॉइंट डायरेक्टर थे। उनकी 25 नवंबर को शादी हुई थी। जिस घर में शादी के गीतों की गूंज थी। अब वहां चीत्कार है।

पति की मौत से दुल्हन बेसुध हो गई। हाथों में रची मेहंदी का रंग फीका भी नहीं हुआ था कि उसका सुहाग उजड़ गया। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा कि उसका हमसफर अब नहीं रहा। रोते-रोते बस बार-बार पति का नाम ले रही है।

ASI समयदीन ने बताया- आदित्य परिवार को बाथरूम में अचेत मिला। हॉस्पिटल लेकर आने पर मौत हो गई। परिजनों ने किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो पाएगा। फिलहाल परिवार ने साइलेंट अटैक आने की आशंका जताई है।

अलवर जिला हॉस्पिटल में दुल्हन को संभालते परिवार के लोग।
अलवर जिला हॉस्पिटल में दुल्हन को संभालते परिवार के लोग।

बाथरूम में गिरकर अचेत हो गए अलवर शहर के शिवाजी पार्क के रहने वाले आदित्य जाटव की शादी 25 नवंबर को 60 फीट रोड निवासी पुलिस कॉन्स्टेबल श्याम सिंह की बेटी नव्या के साथ हुई थी। रिश्तेदारों और परिवार के साथ वह नई नवेली दुल्हन को 26 नवंबर को घर लेकर आए थे। परिवार में खुशी का माहौल था और मंगल गीत गाए जा रहे थे।

27 नवंबर (गुरुवार) को सुबह 6 बजे घर में रिश्तेदारों की हंसी-ठिठोली चल रही थी। आदित्य अचानक बाथरूम में गिर गए। परिवार वालों ने उठाया, लेकिन वह नहीं उठे। परिजन तुरंत अलवर जिला हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुल्हन के परिवार के लोग भी हॉस्पिटल पहुंचे।

पति की मौत की खबर सुनते नव्या बदहवास होकर जमीन पर बैठ गई। उसे संभालते हुए परिवार की महिलाएं।
पति की मौत की खबर सुनते नव्या बदहवास होकर जमीन पर बैठ गई। उसे संभालते हुए परिवार की महिलाएं।

बेसुध हुई दुल्हन, परिवार ने संभाला आदित्य को लेकर परिवार वालों के साथ नव्या भी हॉस्पिटल गई थी। हॉस्पिटल में पति की मौत की खबर मिलते ही वह बेसुध हो गई। परिवार के लोगों ने उसे संभाला।

नव्या के दादा दुलीचंद ने बताया कि हमने 26 नवंबर को पोती को विदा किया था। आज फोन पर आदित्य की मौत की खबर लगने पर हॉस्पिटल आए।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई