best news portal development company in india

जयपुर में बिजनेसमैन को हनी ट्रैप में फंसाया:कारखाने में नौकरी करने वाली युवती ने लिव-इन रिलेशनशिप के डॉक्युमेंट बनाए, फिर केस में फंसाने की धमकी दी

SHARE:

जयपुर में एक बिजनेसमैन को हनी ट्रैप में फंसाकर 3 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 6 लाख रुपए की मांग रखी। एयरपोर्ट थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल गिर्राज प्रसाद कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- जगतपुरा के रहने वाल 43 वर्षीय बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके कारखाने में आरोपी युवती जॉब करती थी। जॉब करने के दौरान घरेलू परेशानियां बताकर घर लेट जाने लगी। इसके बाद किराए के मकान में रहने लगी। अपनी आपबीती सुनाकर हमदर्दी बटोरना शुरू कर दिया।

लिव-इन रिलेशनशिप के डॉक्युमेंट बनवाए

आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी युवती ने शादी करने का ऑफर रखा। पहले से शादीशुदा होने पर उसके शादी के ऑफर को मना कर दिया। उसके बाद भी लगातार दबाव बनाने पर लिव-इन रिलेशनशिप के डॉक्युमेंट बनवाकर सहमति ले ली।

झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

लिव-इन के दौरान अलग-अलग जरूरत के बहाने करीब 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। 9 नवम्बर को रात करीब 10 बजे मिलने के लिए बुलाया। मिलने जाने पर 8-10 लड़कों के साथ आरोपी युवती मिली। लड़कों की मदद से मुझे पकड़ लिया। तलाशी लेकर मोबाइल छीन लिया। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 6 लाख रुपए की डिमांड की। ब्लैकमेल कर तुरंत रुपए देने का दबाव बनाया। रुपयों की व्यवस्था नहीं होने पर 15 दिन का समय मांगा। उसके बाद लगातार झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड करने लगी। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई