best news portal development company in india

जोधपुर में 21.50 लाख लूटने वाला शातिर गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर दोस्त की, क्रिप्टो करेंसी में कमाई का दिया था लालच

SHARE:

जोधपुर में क्रिप्टो करेंसी (USDT) में कम भाव पर निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से 21.50 लाख रुपए की लूट के मामले का खुलासा करते हुए चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने यूपी के जौनपुर निवासी रंजय कुमार सिंह (34) को शहर के गंगाणा इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है।

डीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल ने बताया कि 1 सितंबर को घास मंडी, नई सड़क निवासी हबीबुर्रहमान ने चौहाबो थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया गया कि फेसबुक पर मो. मोहिद नामक व्यक्ति से उसका संपर्क हुआ। दोस्ती करके मोहिद ने क्रिप्टो करेंसी में कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया।

भरोसा जीतने के लिए दो हजार मुनाफा दिया 21 अगस्त को पहले चरण में प्रार्थी को एम्स रोड पर बुलाया गया। वहां मो. मोहिद द्वारा भेजा गया एक व्यक्ति बाइक पर आया और एक मोबाइल नंबर से संपर्क किया। इस व्यक्ति ने क्रिप्टो निवेश का झांसा देकर प्रार्थी से 35,000 लिए और भरोसा बनाने के लिए थोड़ी देर बाद ही 37,000 वापस लौटा दिए, जिससे प्रार्थी का विश्वास बढ़ गया।

सुनसान जगह ले जाकर 21.50 लाख रुपए लूटे इसके बाद मो. मोहिद ने बड़े निवेश का प्रस्ताव दिया। 23 अगस्त 2025 को 21.50 लाख रुपए लेकर प्रार्थी को एम्स रोड स्थित मंगलम कैफे के पास बुलाया गया। वहां प्रार्थी को सफेद कार में बैठे तीन व्यक्तियों से मिलवाया गया, जिन्होंने रुपये की गिनती के बहाने उसे गाड़ी में बिठाकर शहर में घुमाया। बाद में जुनावों की ढाणी के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया।

उसी समय एक काले रंग की स्कॉर्पियो आई, जिसमें सवार अन्य साथी रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद मो. मोहिद पैसा लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मोबाइल चैट डिलीट कर कॉल उठाना बंद कर दिया।

शातिर को पकड़ने के लिए बनी पुलिस की स्पेशल टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी (प्रताप नगर) रविंद्र बोथरा के सुपरविजन में चौहाबो थानाधिकारी ईश्वरचंद्र पारीक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इसमें एएसआई अनिल कुमार के साथ हेड कांस्टेबल प्रेम चौधरी (साइबर सेल), कांस्टेबल दिनेश पटेल, बाबूलाल, देवेंद्र पटेल, पिंटूसिंह और गोविंद को शामिल किया गया।

इस टीम ने कई दिनों की मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने मूलतया यूपी के जौनपुर में खेती सराय में हरबसपुर के रहने वाले रंजय कुमार सिंह जाट पुत्र प्रमोदसिंह को जोधपुर के गंगाणा क्षेत्र में स्थित वैशाली नगर में विजयलक्ष्मी प्लेटिनम फ्लैट नंबर 304 से गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली में भी दर्ज है धोखाधड़ी का केस पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी रंजय कुमार सिंह पूर्व में दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में रहता था। इसके खिलाफ दिल्ली के साइबर थाना साउथ वेस्ट में पहले से धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो रखा है।

आरोपी फेसबुक के माध्यम से लोगों से संपर्क करते हैं तथा बल्क में USDT कम भाव में देने का लालच देते हैं। इसके बाद चिन्हित स्थान पर नकदी मंगवाकर गिनने के बहाने कार में बिठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर लूट लेता है। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य बदमाशों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई