best news portal development company in india

एनडीपीएस एक्ट में 3 साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार:एक को विवेक विहार थाना पुलिस थाना ने 400 किलोमीटर पीछा कर दबोचा

SHARE:

जोधपुर की विवेक विहार थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में दर्ज प्रकरण में तीन साल से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों ओमप्रकाश उर्फ ओमाराम एवं दुदाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुदाराम को 400 किलोमीटर पीछा कर अजमेर से गिरफ्तार किया, वहीं आरोपी ओमप्रकाश को केंद्रीय कारागार जोधपुर से प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार किया गया।

ये है मामला

19 नवंबर 2022 को विवेक विहार थाना पुलिस ने सुशांत लोक पाली रोड क्षेत्र से मुल्जिम राजेश गौड़ उर्फ रिचार्ज व विक्रम गुर्जर के कब्जे से12 बोर की बंदूक, 23 कारतूस,185 ग्राम अवैध अफीम, ₹5.90 लाख नगद बरामद कर मामला दर्ज किया था। इसी प्रकरण में ओमप्रकाश व दुदाराम वांछित चल रहे थे और लगातार तीन वर्ष से फरार थे।

400 किमी पीछा

थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साधनों व लगातार फील्ड इनपुट के आधार पर बालोतरा, बाड़मेर, पाली, ब्यावर होते हुए लगातार 400 किमी पीछा कर अजमेर में दुदाराम को गिरफ्तार किया। वहीं ओमप्रकाश उर्फ ओमाराम को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लिया गया। दोनों आरोपियों से अफीम, हथियार व बरामद नकदी को लेकर आगे पूछताछ जारी है।

कई केस हैं दर्ज

आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमाराम (35),निवासी सोऊओ की ढाणी, मगरा नगर हाणीया, थाना ओसियां, जोधपुर ग्रामीण का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई