best news portal development company in india

करेड़ा में बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत:दूसरा भाई गंभीर घायल, अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज

SHARE:

करेड़ा थाना क्षेत्र में देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लापलिया का खेड़ा चौराहे के पास हुआ।

थानाधिकारी पूरण मल मीणा ने बताया कि गराड़िया निवासी सुनील पुत्र नंदलाल सुथार और उसका भाई अनिल अपनी मोटरसाइकिल से गराड़िया से करेड़ा आ रहे थे। लापलिया खेड़ा चौराहे के पास सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के कारण दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत करेड़ा चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया। भीलवाड़ा में इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई, जबकि अनिल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतक सुनील के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई