best news portal development company in india

भीलवाड़ा में मेवात गैंग के सरगना सहित 2 बदमाश गिरफ्तार:15 हजार का इनाम घोषित था, चोरी का 50 लाख का डंपर बरामद

SHARE:

भीलवाड़ा की रायपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डंपर चोर मेवात गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया हुआ 50 लाख रुपए का डंपर बरामद किया है।

यह था मामला रायपुर थाना प्रभारी अर्जुनलाल ने बताया कि 18 नवंबर को अजमेर के झाड़ोल निवासी राजेंद्र चौधरी ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें उसने बताया कि 17 नवंबर को रात 10 बजे उसने अपना डंपर ग्राम थला में घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह 3 बजे जब देखा तो डंपर वहां नहीं मिला, डंपर को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक टीम का गठन किया।

साइबर सेल की हेल्प से अपराधियों को पकड़ा इस टीम ने साइबर सेल की हेल्प, सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल डेटा इनफार्मेशन के बाद डंपर चोरी करने वाली अंतर राज्य मेवात गैंग के 15 हजार के इनामी सरगना को सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने इनके पास से 50 लाख रुपए कीमत का डंपर भी बरामद किया है।पुलिस दोनों आरोपियों से डिटेल पूछताछ में लगी है, इनसे कुछ वारदातों का खुलासा हो सकता है ।

ये थे टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने गई टीम में रायपुर थाना प्रभारी अर्जुन लाल, साइबरसेल एएसआई आशीष मिश्रा, हेड कॉन्स्टेबल जगदीश, चंद्रपाल, कॉन्स्टेबल दिलीप, भूपेंद्र, अनिल, रामनारायण और जितेंद्र शामिल रहे।

इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने अंतरराज्य मेवात गैंग के नासिर हुसैन उर्फ लंगड़ा (45) पिता सादिक मुसलमान निवासी नूह मेवात हरियाणा, मोसिम (28) पिता इब्राहिम मुसलमान निवासी अलवर को गिरफ्तार किया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई