best news portal development company in india

अजमेर में महिला की कार से 5 तोला सोना चोरी:होटल की पार्किंग में खड़ी थी गाड़ी, देवर की शादी में आई थी

SHARE:

अजमेर की कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कार से 5 तोला सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। कार होटल कनक सागर की पार्किंग में खड़ी हुई थी। पीड़ित महिला अपने देवर की शादी में आई हुई थी। इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला की ओर से कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कार थाना क्षेत्र में स्थित होटल कनक सागर की पार्किंग में खड़ी हुई थी।
कार थाना क्षेत्र में स्थित होटल कनक सागर की पार्किंग में खड़ी हुई थी।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार परबतपुरा बाईपास अर्जुनलाल सेठी नगर निवासी पुष्पलता कुमारी की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। महिला ने बताया कि उसके देवर की शादी होटल कनक सागर में थी। जो उसने अपनी गाड़ी पार्किंग में रखने के बाद अपना सोना जिसमें सोने का हार, कान के झुमके और टीका था। वह पर्स पति को कार में रखने के लिए दिया था।

महिला ने बताया कि पर्स में कुल 5 तोला लगभग सोना था। अगली सुबह जब पास चेक किया तो गाड़ी से पर्स नहीं था। महिला ने बताया कि गाड़ी अधिकतम समय कनक सागर होटल की पार्किंग में थी।

इसके अलावा शादी के मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए दी थी। साथ ही सोनी जी की नस्य के पास फ्लाईओवर के नीचे की भी कुछ देर के लिए खड़ी की थी। महिला की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है।

कोतवाली थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जहां-जहां गाड़ी गई वहां भी सीसीटीवी चेक किए गए हैं। अनुसंधान जारी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई