best news portal development company in india

बांसवाड़ा में BLO पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार:रास्ता रोककर शराब के लिए मांगे थे पैसे, नहीं देने पर हथियार से किया था अटैक

SHARE:

बांसवाड़ा जिले में BLO पर जान से मारने की नीयत से हमला करने और लूटपाट करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरार चल रहे आरोपी संजय को दानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जीवतराम के नेतृत्व में गठित टीम ने सघन तलाश कर फरार चल रहे अभियुक्त संजय पिता शंभु मईडा उम्र 32 वर्ष, निवासी भाणपुर घोड़ी तेजपुर को गिरफ्तार कर लिया।

17 नवंबर को घोड़ी तेजपुर नदी पुलिया पर हुआ था हमला ​दानपुर थाना क्षेत्र के कुण्डल में एलडीसी के रूप में कार्यरत और वर्तमान में बीएलओ के पद पर कार्यरत मानसिंह मईडा ने 18 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह 17 नवंबर को शाम करीब 4:50 बजे अपनी कार से कुण्डल से बांसवाड़ा जा रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे घोड़ी तेजपुर नदी पुलिया पर संजय पिता शंभु मईडा निवासी घोड़ी तेजपुर ने उन्हें रोका।

लोहे के हथियार थे किया था अटैक ​जब मानसिंह कार से नीचे उतरे, तो संजय ने उन्हें गाली-गलौच करते हुए शराब पीने के लिए 1000 रुपए मांगे और खुद को ‘यहां का रावत’ बताया। पैसे देने से इनकार करने पर, संजय ने अपने हाथ में पकड़ी लोहे की टामी से सिर, पेट और कमर पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। संजय ने प्रार्थी की शर्ट की जेब से 700 रुपए भी निकाल लिए।

कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान प्रार्थी के बयान लिए गए और सिर पर आई चोट का मेडिकल व सीटी स्कैन कराया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे के बने व्हील पाने की रॉड भी बरामद कर ली। ​वर्तमान में मतदाता गणना (SIR) का कार्य चल रहा है, जिसके दौरान बीएलओ पर हुए इस गंभीर हमले को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई