best news portal development company in india

बांसवाड़ा में आगजनी-तोड़फोड़ करने वाले 6 गिरफ्तार:मौताणे की मांग को लेकर किया था प्रदर्शन, 8 आरोपी पहले जा चुके जेल

SHARE:

बांसवाड़ा में मौताणे की मांग को लेकर आगजनी और प्रदर्शन करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद से ये सभी फरार थे।

मामला पाटना थाना क्षेत्र के एक गांव का था। थाना क्षेत्र के पीड़ित ने 8 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 सितंबर को 26 नामजद और 25 से 30 अन्य आरोपी उनके और उनके परिजनों के घर पर पत्थर, कुल्हाड़ी और अन्य हथियार लेकर आए थे।

​आरोपियों ने लक्ष्मण की मौत का आरोप लगाते हुए उनसे 10 लाख रुपए मौताणा की मांग की थी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी और परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई, कपड़े फाड़े गए और बलात्कार का प्रयास भी किया गया।

​आरोपियों ने इसके बाद पीड़ित प्रार्थी और एक अन्य परिजन के मकानों में आग लगा दी, जिससे अनाज की बोरियां और चांदी की रकम जलकर राख हो गई। उन्होंने घर के बाहर खड़ी चार मोटरसाइकिलों और फर्नीचर को भी तोड़ दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि दो दिन में 10 लाख रुपए नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

​पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए टीमें गठित की थाी। प्रारंभिक कार्रवाई में 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका था। इसके बाद पुलिस ने दबिश फरार चल रहे आरोपियों सरपोटा निवासी प्रेम सिंह, बंटी, विकेश उर्फ विकास, विनोद, दिनेश, केपचंद को गिरफ्तार किया है। इन सभी से पूछताछ कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। कुशलगढ़ डिप्टी महिपालसिंह और पाटन थानाधिकारी लक्ष्मीचन्द वर्मा के नेतृत्व में शेष अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई