best news portal development company in india

शहर में तीन से चार घंटे नहीं आएगी बिजली:शटडाउन के चलते रहेगा पावर कट, जानिए कौन से इलाके होंगे प्रभावित

SHARE:

जोधपुर शहर में रविवार को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते तीन से चार घंटे तक का बिजली का शटडाउन रहेगा। इससे कई क्षेत्रों में बिजली नहीं आ पाएगी।

सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

11 केवी घोड़ों का चौक तापी बावड़ी फीडर से संबंधित स्टेशन रोड, बॉम्बे लॉज, राय बहादुर मार्किट, दूध मंदिर, राज दादीजी अस्पताल, चांदसा तकिया, हरिजन बस्ती, घोड़ों के चौक, कोलराज का बेरा, आमली का बास, मेघवालों का बास, घांचियों का बास, रावतों का बास, जाटा बास, पुरबियों की गली और सोनारों का बास के आसपास के क्षेत्र पावर कट रहेगा।

सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक यहां रहेगी पावर कट

33/11केवी बासनी द्वितीय फेस से संबंधित 11केवी कैनाल 1 से4, 11केवी नं-3, 5, काजरी, ट्रांसपोर्ट नगर, बासनी गांव, पशु आहार, जेसीबी वाली गली, इंद्र नगर और हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक इन इलाकों में रहेगा शटडाउन

33/11केवी सबस्टेशन रिको बासनी से संबंधित 11केवी अपना बाजार, चोपड़ा, पैराडाइज, सरफैक्स, सीनियर वायर, चोपड़ा केमिकल, राजलक्ष्मी, कृष्णा धर्म कांटा, शंखेश्वर स्टील, ईएसआई रोड, एम्स के सामने गली नं-4 और बीएसएनएल ऑफिस के आसपास के इलाकों में शटडाउन रहेगा।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई