best news portal development company in india

बस्सी में युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल:फाटक 202 के पास हादसा, जयपुर रेफर

SHARE:

रविवार तड़के बस्सी रेलवे स्टेशन के पास फाटक संख्या 202 पर एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल 108 एम्बुलेंस से बस्सी के राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

108 एम्बुलेंस के ईएमटी श्रीकृष्ण मीना और चालक योगेश कुमार मीणा ने बताया कि उन्हें रविवार तड़के करीब डेढ़ बजे बस्सी स्टेशन मास्टर पोंसमेन धर्मी मीणा ने हादसे की सूचना दी थी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि रात्रि पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारी लल्लू राम मीणा ने सबसे पहले इस घटना की जानकारी दी थी।

सूचना मिलते ही बस्सी चेतक पुलिस, 112 पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। युवक की जेब में मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी पहचान मध्य प्रदेश के ग्राम खंजापुरा, पोस्ट बस्तूरी, तहसील सेबड़ा बस्तूरी, दतिया बस्तूरी निवासी 19 वर्षीय सुमित बघेल पुत्र राम जी बघेल के रूप में हुई।

108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने युवक का मोबाइल, पर्स और आधार कार्ड पुलिस को सौंप दिया। अत्यधिक गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने युवक को बस्सी के राजकीय उप जिला चिकित्सालय से जयपुर रेफर कर दिया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई