best news portal development company in india

सीकर में बदले 3 सर्किल के डीएसपी:संदीप सिंह को सीकर, राव आनंद को खाटूश्यामजी और प्रेम‌ कुमार को अजीतगढ़ लगाया, DGP ऑफिस से आदेश जारी

SHARE:

पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने शनिवार को डिप्टी एसपी स्तर के 64 RPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीकर जिले में सीकर, खाटूश्यामजी और अजीतगढ़ के डीएसपी बदले हैं। जीआरपी(जोधपुर) के डीएसपी संदीप सिंह को सीकर डिप्टी एसपी के पद पर लगाया गया है।

जयपुर 5वीं RAC बटालियन के सहायक कमांडेंट राव आनंद कुमार को खाटूश्यामजी डिप्टी एसपी लगाया गया है। जबकि सीकर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार को दौसा का डिप्टी एसपी लगाया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में सीकर जिले में 3 एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों के भी तबादले हुए थे।

धर्मेंद्र कुमार को सीकर से दौसा डीएसपी लगाया गया है।
धर्मेंद्र कुमार को सीकर से दौसा डीएसपी लगाया गया है।

सीकर में सिटी डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार को भेजा दौसा

शनिवार को डीजीपी ऑफिस से जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, सीकर में सिटी डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार को दौसा में सिटी डिप्टी एसपी के पद पर भेजा गया है। अजीतगढ़ सर्किल और बौंली(सवाईमाधोपर) डीएसपी की अदला बदली हुई है।

अजीतगढ़ डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता को सवाईमाधोपुर के बौंली में लगाया

अजीतगढ़ डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता का सवाईमाधोपुर जिले में बौंली के डिप्टी एसपी पद पर तबादला किया गया है। वहीं, बौंली(सवाईमाधोपर) डीएसपी प्रेम कुमार निर्भय को अजीतगढ़ डिप्टी एसपी के पद पर लगाया गया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई