best news portal development company in india

ढोढसर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:घर की तरफ पैदल जा रहा था युवक, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

गोविंदगढ़ के ढोढसर क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ढोढसर बस स्टैंड के पास पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को गोविंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोविंदगढ़ थाना अधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि मृतक की पहचान ढोढसर निवासी राकेश बुनकर (35) पुत्र नारायण बुनकर के रूप में हुई है। राकेश शाम को किसी काम से पैदल घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक राकेश के शव को चौमू उप जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

राकेश की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजन दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई