best news portal development company in india

एक बार फिर घटे सिलेंडर के दाम:कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपए सस्ता हुआ,इस साल 200 से ज्यादा रुपए तक घटे दाम;जानिए अब कितने में मिलेगा

SHARE:

साल 2025 के आखिरी माह में पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। साल 2025 की बात करें तो जनवरी शुरू होने से साल के आखिरी तक कॉमर्शियल सिलेंडर 200 रुपए से भी ज्यादा सस्ता हो गया है।

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों की ओर से जारी रेट लिस्ट के मुताबिक राजस्थान में आज 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 10 रुपए कम करने के बाद 1618.50 रुपए की जगह 1608.50 रुपए में मिलेगा। जबकि पिछले माह भी कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 5 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की थी।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कंपनियों ने घरेलू उपयोग के लिए होने वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में बाजार में घरेलू उपयोग का सिलेंडर 856.50 रुपए में ही मिलेगा। वहीं, राज्य सरकार की ओर से बीपीएल और उज्ज्वला कनेक्शनधारियों को रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया है।

इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर 223 रुपए सस्ता हुआ

साल 2025 का ये आखिरी माह है। इस साल जनवरी के शुरू होने से दिसंबर तक कॉमर्शियल सिलेंडर पर 223 रुपए कम हो चुके है। इस साल जनवरी की शुरुआत में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1831.50 रुपए में मिलता था, जो कम होते-होते साल के दिसंबर तक 1608.50 रुपए पर आ गया। वहीं घरेलू उपयोग के सिलेंडर की बात करें तो ये इस साल जनवरी के शुरुआत में 806.50 रुपए में मिलता था, जो साल के आखिरी तक 50 रुपए बढ़कर 856.50 रुपए हो गया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई