best news portal development company in india

सस्ता सोना दिलवाने के नाम पर 60 लाख ठगे:3 बेटों और दोस्त के बाद पिता गिरफ्तार, डेगाना स्टेशन से दबोचा

SHARE:

विदेश से सस्ता सोना दिलवाने के नाम पर 60 लाख की ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी रामावतार जांगिड़ को डेगाना स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी के तीन बेटे और दोस्त मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि सीकर के गोकुलपुरा निवासी नेमीचंद सैनी ने पुलिस थाने में 2024 में सुजानगढ़ के लोहारगाडा निवासी गोविंद,गौतम, गोपाल, रामावतार जांगिड़ और गजानंद के खिलाफ कोर्ट के जरिए नामजद मुकदमा दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी गोविंद ने वॉट्सऐप पर कॉल करके उन्हें कहा कि उसका भाई गोपाल 30 सितंबर 2023 को विदेश से टैक्स पेड सोना ला रहा है। यदि नेमीचंद को सोना चाहिए तो वह भारत से सस्ता सोना ले सकता है। इस पर नेमीचंद ने गोविंद को कह दिया कि मुझे एक किलो सोना लेना है।

3 बेटों, पिता और पिता के दोस्त ने मिलकर ठगी की इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।
3 बेटों, पिता और पिता के दोस्त ने मिलकर ठगी की इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

तब सोने की मार्केट वैल्यू इंडिया में 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम थी। गोविंद और उसके पिता रामवतार जांगिड़ से कई बार बात होने पर 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से सोना देना फाइनल किया। 29 सितंबर 2023 को 8 बजे सीकर के सम्राट सिनेमा के पास आरोपियों ने 1 किलो सोने के 60 लाख रुपए मांगे तो नेमीचंद ने 10 लाख रुपए उस वक्त दे दिए और कहा कि जब सीकर लाकर सोना चेक कराओगे तब बकाया राशि का भी भुगतान कर देंगे। अगले दिन ही आरोपी सुबह 9 बजे सम्राट सिनेमा हॉल के पास आए और फिर नेमीचंद को कॉल किया।

आरोपियों ने नेमीचंद से 50 लाख रुपए मांगे तब आरोपियों ने वापस वही बात कही कि आप पहले बकाया राशि दो इसके बाद मार्केट में सोने की जांच करवा देंगे। ऐसे में नेमीचंद ने वहां 50 लाख रुपए और दे दिए। आरोपियों ने नेमीचंद को कहा कि सुबह 11 से 11:30 बजे के लगभग जाट बाजार आ जाए। वहां पर सोने की जांच करवा कर सोना दे देंगे। नेमीचंद जाट बाजार पहुंच गया लेकिन वहां पर आरोपी नहीं आए। काफी समय बीतने के बाद जब वह लोग जाट बाजार नहीं आए तो नेमीचंद ने उन्हें कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। नेमीचंद कई बार आरोपियों के घर गया लेकिन आरोपियों ने सोना नहीं दिया। करीब 9 महीने से ज्यादा का समय निकाल दिया और आखिर में जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस कई बार रामवतार की तलाश में उसके घर पर गई,लेकिन हर बार पुलिस को ताला लगा मिला।
पुलिस कई बार रामवतार की तलाश में उसके घर पर गई,लेकिन हर बार पुलिस को ताला लगा मिला।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पहले पुलिस ने मामले में तीन सगे भाई गोविंद, गौतम,गोपाल को गिरफ्तार किया। इसके बाद मामले में आरोपी गजानंद शर्मा की गिरफ्तारी हुई। अब पुलिस ने डेगाना रेलवे स्टेशन से मामले में आरोपी रामावतार जांगिड़ को गिरफ्तार किया है। जिससे अब पुलिस पूछताछ कर रही है। SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आरोपी रामावतार जांगिड़ पूर्व में गिरफ्तार हो चुके गोविंद, गौतम और गोपाल का पिता है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी गजानंद शर्मा,रामावतार जांगिड़ का ही खास दोस्त है।

तीन बेटों, पिता और पिता के दोस्त ने मिलकर ही इस पूरी ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी की वारदात करने के बाद सभी ने अय्याशी में रुपए उड़ा दिए। कोई महंगी गाड़ियों में घूमा तो कोई अलग-अलग जगह घूमकर आया। अब मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी रामावतार जांगिड़ ने भी हैदराबाद सहित कई जगह पर फरारी कटी। लेकिन पैसों की तंगी के चलते वह कारपेंटर के औजार अपने पास ही रखता था। जगह- जगह कारपेंटर का काम करके वह फरारी काट रहा था।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई