best news portal development company in india

शादी के 5 दिन बाद विवाहिता ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली, घर पर अकेली थी

SHARE:

सीकर के नीमकाथाना में शादी के 5 दिन बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय विवाहिता घर पर अकेली थी। परिवार के लोग मजदूरी करने गए थे। मामला भूदोली बायपास स्थित नारसिंह की ढाणी का सोमवार शाम की है।

घर पर अकेली थी विवाहिता

सदर थानाधिकारी राजेश डूडी ने बताया-मृतका सनम चौहान की शादी 26 नवंबर को नारसिंह ढाणी निवासी मानसिंह के साथ हुई थी। उसका पीहर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में है।

सोमवार शाम को नवविवाहिता घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन घर आए और दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने आवाज लगाई। कमरे को धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था। मशक्कत के बाद दरवाजा खोलने पर विवाहिता फंदे से लटकी मिली।

विवाहिता की शादी 5 दिन पहले 26 नवंबर को हुई थी।
विवाहिता की शादी 5 दिन पहले 26 नवंबर को हुई थी।

ममेरी बहन की मौजूदगी में मॉर्च्युरी में रखवाया शव

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सनम की आत्महत्या की सूचना पर उसकी ममेरी बहन रंजना उसके घर पहुंची। रंजना की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कपिल जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

पुलिस ने रंजना को सनम के माता-पिता को सूचित करने और उन्हें बुलाने के लिए कहा है। रंजना की शादी दातारामगढ़ के पास हुई है और उसने बताया कि शादी के बाद से उसकी सनम से कोई बात नहीं हुई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई