best news portal development company in india

घर में घुसकर विधवा महिला के साथ मारपीट और अभद्रता:गांव के ही रहने वाले युवक पर आरोप,सोने की बाली लेकर भागा

SHARE:

सीकर जिले में घर में घुसकर 44 साल की विधवा महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले आरोपी ने मारपीट की। आरोपी महिला की सोने की बाली लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला 55 वर्षीय आरोपी सुबह 11 बजे के करीब उसके घर में घुसा। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद महिला को कमरे में अंदर ले गया और जान से मारने की नीयत से मारपीट करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता भी की। जब महिला चिल्लाई तो आरोपी वहां से भागने लगा।भागते वक्त आरोपी पीड़िता की सोने की बाली भी तोड़कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई