बावड़ी कस्बे से बिराई को जोड़ने वाला सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस जर्जर सड़क की शिकायत संबंधित विभाग और उपखंड अधिकारी (एसडीएम) तक की जा चुकी है। इसके बावजूद भी सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीण तिलाराम ने जानकारी दी कि सड़क की खराब हालत के कारण बावड़ी से बिराई जाने वाले लोगों को अब जोइंतरा होकर लंबा चक्कर लगाकर यात्रा करनी पड़ रही है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने और निरीक्षण कर मरम्मत करवाने की मांग की है।






