best news portal development company in india

जोधपुर में 50 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:18 महीने से बदल रहा था ठिकाने, मोबाइल नहीं चलाता था आरोपी, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

SHARE:

जोधपुर की उदयमंदिर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान बेचने का झांसा देकर 50 लाख रुपए हड़पने वाले आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 18 माह से फरार चल रहा था और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए राजस्थान से बाहर ऋषिकेश, वृंदावन और फिर बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में रह रहा था।

परिवादी चैनसिंह ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी रामसिंह ने खुद को मकान मालिक बताकर बी.जे.एस. कॉलोनी स्थित मकान बेचने का सौदा किया। उसने चैनसिंह से 50 लाख रुपए वसूल लिए। बाद में पता चला कि मकान तो पहले ही किसी और को बेचा जा चुका था। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता था आरोपी मामले में थानाधिकारी सीताराम खोजा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। आरोपी मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता और परिवार से भी संपर्क नहीं रखता था। इस पर टीम ने लगातार डेढ़ साल तक मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी तलाश जारी रखी। आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में मजदूरी कर रहा है।

इस पर टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी रामसिंह पुत्र मानसिंह राजपूत, निवासी प्लॉट नं. 282, बी.जे.एस. कॉलोनी, थाना महामंदिर को गिरफ्तार कर लिया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई