best news portal development company in india

जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की 9 फ्लाइट कैंसिल, कई लेट:जोधपुर एयरपोर्ट पर भी बिगड़ा शेड्यूल; दूसरी एयरलाइंस ने बढ़ाया किराया

SHARE:

जयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट पर आज भी इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं एक बार फिर पूरी तरीके से गड़बड़ा गई। इंडिगो की 8 फ्लाइट्स को आज रद्द किया गया है। वहीं चेन्नई जाने वाली एक फ्लाइट को अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया गया है।

टेक ऑफ और लैंडिंग होने वाली एक दर्जन फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर पाई है। इससे एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को भी जयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की कुल 5 फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया था।

दूसरी एयरलाइंस ने बढ़ाया किराया इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में हो रही गड़बड़ी को देखते हुए दूसरी एयरलाइंस ने अपने फ्लाइट किराए में बढ़ोतरी शुरु कर दी है। लगातार फ्लाइट्स की रेट बढ़ाई जा रही है, जो फ्लाइट 8 से 10 हजार रुपए में होती थी। अब उनके लिए 20 हजार से ऊपर 25 हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। इनमें मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों की फ्लाइट शामिल है।

जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने पर परेशान होते पैसेंजर्स।
जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने पर परेशान होते पैसेंजर्स।

जयपुर एयरपोर्ट ने इंडिगो की कई फ्लाइट्स लेट जयपुर एयरपोर्ट से कई फ्लाइट ने देरी उड़ान भरी। जोधपुर की फ्लाइट 6E-7405 ने दो घंटे देरी से उड़ान भरी थी। दिल्ली की फ्लाइट 6E-130 चार घंटे लेट,इंदौर की फ्लाइट 6E-7154 3 घंटे,बेंगलुरु की फ्लाइट 6E-498 2 घंटे, लखनऊ की फ्लाइट 6E-7482 ने एक घंटे और अहमदाबाद की फ्लाइट 6E-731 ने डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भरी।

दिल्ली की फ्लाइट 6E-5096 और सूरत की 6E-715 फ्लाइट का संचालन भी प्रभावित है। शाम की फ्लाइट का शेड्यूल भी बदला गया है, जिसमें देहरादून की फ्लाइट 6E-7468 के डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भरेगी। वहीं एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार हैदराबाद

जोधपुर एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का हंगामा जोधपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट कैंसिल हो गई है, जिसमें जोधपुर से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु , हैदराबाद और पूणे शामिल है। अचानक फ्लाइट कैंसिल होने पर पैसेंजर्स ने एयरलाइन के काउंटर पर हंगामा कर दिया।

कई यात्री सुबह से एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते रहे। उन्हें घंटों बाद जब उड़ानें रद्द होने की जानकारी मिली। पैसेंजर्स का कहना था कि उन्हें आखिरी समय पर कैंसिलेशन की सूचना दी गई, जिससे उनकी आगे की योजनाएं पूरी तरह बिगड़ गईं।

जोधपुर के एयरपोर्ट पर फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
जोधपुर के एयरपोर्ट पर फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

इंडिगो एयरलाइंस के देश भर में हालात बिगड़े राजधानी जयपुर समेत देश भर के अलग-अलग राज्यों में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ाया हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक लगातार उड़ानें प्रभावित होने से पैसेंजर्स की लंबी कतारें और भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

हालांकि इंडिगो एयरलाइंस के अनुसार इस पूरी गड़बड़ी को सुधारने में फिलहाल 2 से 3 महीने तक का वक्त लग सकता है। ऐसे में जो भी पैसेंजर्स फिलहाल इंडिगो एयरलाइंस से ट्रैवल कर रहे हैं, उन्हें अगले कुछ दिनों इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई