best news portal development company in india

‘गहलोत ने पहले एक को निपटाया,अब दूसरे को निपटा रहे’:सीएम बोले- डोटासराजी, आपको पानी हमारी सरकार पिलाएगी; पूर्व मंत्री के जेल जाने की तैयारी

SHARE:

सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस के अंदर तो अभी लड़ाई चल रही है। टीकाराम जूली इसलिए बड़े बयान दे रहे हैं, ताकि उनकी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी नहीं चली जाए।

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इसलिए बोलते हैं ताकि वो नेता प्रतिपक्ष बन जाए। पूर्व सीएम अशोक गहलोत दोनों को साधकर चल रहे हैं। पहले एक को निपटाया, अब दूसरे को निपटाने के चक्कर में लगे हैं। कांग्रेस में आपसी प्रेम नहीं है। सीएम शुक्रवार को श्रीगंगानगर के साधुवाली गाजर मंडी में गंगनहर शताब्दी समारोह में बोल रहे थे।

सीएम ने कहा- कांग्रेस का एक पूर्व मंत्री जेल से छूटकर आ रहा है। दूसरे कुछ जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं, ये भी कोई होड़ है क्या?

इन्होंने भ्रष्टाचार और लूट के अलावा कुछ नहीं किया। हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। अभी आगे-आगे देखते जाइए होता है क्या…क्योंकि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

भजनलाल ने कहा- एक मांग है यहां के लोगों से है कि- यहां के लोगों ने तथाकथित यूनियन बना रखी है। उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि समस्या का समाधान तो किया जा सकता है, मन की बातों का कोई समाधान नहीं है। ऐसे लोगों के पास कोई खेती तो है नहीं, बस यूनियन लेकर लगे रहते हैं।

सीएम ने कहा- कांग्रेस ने तो राजस्थान की जनता को झूठे सपने दिखाने का काम किया है।
सीएम ने कहा- कांग्रेस ने तो राजस्थान की जनता को झूठे सपने दिखाने का काम किया है।

ईआरसीपी की बात आई तो गहलोत के दोस्त कोर्ट पहुंच गए थे सीएम ने कहा- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूछते हैं कि कहां है यमुना का पानी? शेखावाटी के लिए यमुना का पानी भाजपा सरकार लेकर आएगी। डोटासरा जी चिंता मत कीजिए, भाजपा सरकार उन्हें पानी पिलाएगी।

सीएम ने कहा- कांग्रेस ने 70 साल तक राज किया। राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा और केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी उनसे ईआरसीपी और शेखावाटी के लिए यमुना के पानी के कागज तक पूरे नहीं किए गए। वो (कांग्रेस) किस मुंह से कहना चाहते हैं?

भजनलाल बोले- अशोक गहलोत कहते हैं कि कमलनाथ उनके मित्र हैं। लेकिन जब ईआरसीपी की बात आई तो उनके मित्र कोर्ट में पहुंच गए कि समझौता नहीं करेंगे। मित्र तो ऐसा होता है कि जब मोहन यादव (सीएम, मध्यप्रदेश) को हमने कहा तो डीपीआर भी बन गई और शिलान्यास भी हो गया। मित्र तो इसको कहते हैं। कांग्रेस में तो मित्रता भी नहीं है।

सीएम ने कहा- कांग्रेस ने स्वार्थ की राजनीति की, उन्होंने यहां के किसानों के बारे में कभी नहीं सोचा। झूठ और लूट की कांग्रेस ने किसान-मजदूर की तरफ ध्यान नहीं दिया।
सीएम ने कहा- कांग्रेस ने स्वार्थ की राजनीति की, उन्होंने यहां के किसानों के बारे में कभी नहीं सोचा। झूठ और लूट की कांग्रेस ने किसान-मजदूर की तरफ ध्यान नहीं दिया।

सीएम ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा की सीएम ने कहा- आने वाले समय में यहां की नहरों का शुद्धिकरण भी होगा। जिलों को सिंधु का पानी भी मिलेगा। इसके साथ ही गन्ने का समर्थन मूल्य 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि गन्ने की तीनों कैटेगरी में प्रति क्विंटल पर समर्थन मूल्य बढ़ेगा।

सीएम ने कहा- इतने सालों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने कभी फिरोजपुर आकर देखा क्या? कांग्रेस केवल झूठे वादे करती रही और कुछ नहीं किया। तीन बार सीएम रहे अशोक गहलोत ने कभी श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ की नहरों के बारे में सोचा क्या। सत्ता और कुर्सी ही कांग्रेस की प्राथमिकता है।

महाराजा गंगासिंह ने नहरें बना दीं, कांग्रेस ने उन्हें संभाला तक नहीं। कांग्रेस सिर्फ चुनावों में वादे करती हैं। इस दौरान सीएम ने साधुवाली गाजर मंडी और फिराेजपुर फीडर रिलाइनिंग का शिलान्यास किया।

सीएम की सभा में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता। सीएम ने भाषण में कांग्रेस को घेरा।
सीएम की सभा में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता। सीएम ने भाषण में कांग्रेस को घेरा।

विकास अधिकारी की गाड़ी पलटी वहीं सीएम के कार्यक्रम से पहले दौरे को लेकर जायजा लेने जा रहे विकास अधिकारी की गाड़ी साधुवाली के पास कालूवाला रोड पर पलट गई। हादसा साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। घटना में श्रीगंगानगर विकास अधिकारी भंवरलाल के चोटें आई हैं।

विकास अधिकारी इसी गाड़ी में सवार थे। उन्हें चोट भी आई है।
विकास अधिकारी इसी गाड़ी में सवार थे। उन्हें चोट भी आई है।
M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई