best news portal development company in india

सीकर में खाटूश्यामजी और जीणमाताजी मेले‌ पर सरकारी अवकाश घोषित:कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जारी किए आदेश, अगले साल 27 फरवरी व 26 मार्च को रहेगी छुट्टी

SHARE:

सीकर में अगले साल खाटूश्यामजी मेले और जीणमाताजी मेले पर सरकारी छुट्‌टी घोषित रहेगी। सीकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने वर्ष 2026 में अपनी पावर की 2 सरकारी छुट्टियां घोषित की हैं।

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया- अगले वर्ष 2026 में 27 फरवरी को खाटूश्यामजी मेले तथा 26 मार्च को जीणमाताजी मेले पर सरकारी छुट्‌टी रहेगी। जिला कलेक्टर कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं।

खाटूश्यामजी के मेले में विश्वभर के लाखों श्रद्धालु आते हैं।
खाटूश्यामजी के मेले में विश्वभर के लाखों श्रद्धालु आते हैं।

दोनों मेलों में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु राज्य सरकार की जिला कलेक्टर को प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए कलेक्टर मुकुल शर्मा ने इस छुट्टी के संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि खाटूश्यामजी विश्वभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जीणमाताजी मेले में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आमजन की आस्था को देखते हुए दोनों मेलों पर कलेक्टर पावर की छुट्टी घोषित की गई है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई