best news portal development company in india

केंद्रीय मंत्री बोले- रुपया कमजोर नहीं मजबूत हुआ है:कहा- अब दुबई में भी चल रही है भारतीय मुद्रा, वहां अब डॉलर की जरूरत नहीं

SHARE:

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे बीकानेर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात, SIR के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए को लेकर पत्रकारों को जानकारी दी।

राजस्थानी भाषा की मान्यता को लेकर कहा कि ये हमारी भाषा है। इसको संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता मिले, यह हमारा प्रयास है। लेकिन इसमें एक सहमति बनाने का प्रयास हमारा हो रहा है। जो हमारे हिन्दी बोलने वाले संगठन हैं, उनके साथ जैसे यह हमारी सहमति बनेगी इस दिशा में कदम आगे उठाए जाएंगे।

डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति को लेकर दैनिक भास्कर के पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि रुपए का व्यापार अब कई अन्य देशों के साथ होने लग गया है, इसलिए रुपए की ताकत बढ़ गई है। पहले आप दुबई जाते थे तो आपको कहते थे डॉलर को चेंज करके लो, लेकिन आजकल कहते हैं रुपए में भी काम हो रहा है। इसलिए रुपए की ताकत बढ़ रही है।

मेघवाल ने कहा कि रुपए की स्थिति मजबूत हो रही है।
मेघवाल ने कहा कि रुपए की स्थिति मजबूत हो रही है।

SIR के मुद्दे पर मेघवाल ने कहा कि पिछला हमारा मानसून का जो सत्र था। उसमें विपक्ष ने पूरे समय इस विषय को उठाया। हमने उस समय भी कहा कि सरकार इलेक्शन रिफॉर्म पर चर्चा कर सकती है। SIR इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की एक एक्टिविटी है।

इस बार हमने चर्चा की तो उन्होंने दो दिन तक तो हाउस को बाधित किया, बाद में मान गए। अब सोमवार को पहले चर्चा वंदे मातरम् पर होगी। उसके बाद मंगलवार को हम इलेक्शन रिफार्म पर चर्चा करेंगे। हमारी ओर से भी जवाब दिया जाएगा। इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने को लेकर देशभर में हुए विवाद पर कहा कि आज इसमें काफी सुधार है।

पुतिन और मोदी की मुलाकात पर कहा कि विश्व के प्रमुख देशों के भारत के संबंध अच्छे होने चाहिए। भारत एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत दुनिया में चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था है। अब तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की और अग्रसर है। ऐसी स्थिति में हमारे हर देश के साथ अच्छे संबंध होने चाहिए। उनमें से रूस भी उसमें से एक है। रूस हमारा पुराना मित्र रहा है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई