best news portal development company in india

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखे, मालगाड़ी को रोका:खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव, कोच की खिड़की का कांच टूटा

SHARE:

अलवर के खेड़ली कस्बे से नदबई की ओर जाने वाले आगरा-बांदीकुई रेलवे मार्ग पर गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे मालगाड़ी के लोको पायलट की सावधानी से बड़ा हादसा टल गया। रेल की पटरी पर पत्थर के बड़े ब्लॉक रख दिए गए। लोको पायलट ने पहले ही मालगाड़ी को रोक दिया। कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर अज्ञात लोगों ने इंटरसिटी खजुराहो एक्सप्रेस पर पथराव भी किया। जिससे एक कोच का शीशा भी टूटा है।

रात 9:30 बजे की घटना इंटरसिटी के जयपुर पहुंचने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे कंट्रोल रूम से खेड़ली रेलवे स्टेशन पर पथराव की सूचना भेजी गई। इसके बाद आरपीएफ ने मौके पर जांच शुरू की और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इस तरह के सीमेंट के ब्लॉक पटरी पर रख दिए थे।
इस तरह के सीमेंट के ब्लॉक पटरी पर रख दिए थे।

ट्रैक पर रखे सीमेंट ब्लॉक, मालगाड़ी रुकी

जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के फेसिंग ब्लॉक रख दिए गए थे, जिसके बीच से रात को मालगाड़ी गुजर रही थी। सीमेंट ब्लॉक ट्रेन के नीचे फंस गए और मालगाड़ी अचानक रुक गई। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार कम थी और लोको पायलट की नजर ब्लॉक पर पड़ गई, जिससे ट्रेन पलटने से बच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पटरी से ब्लॉक हटाकर करीब 20 मिनट बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।

तारबंदी टूटने का उठाया फायदा

आगरा–बांदीकुई डबल लाइन प्रोजेक्ट के काम के लिए भूमि समतलीकरण चल रहा है। इसी कारण रेलवे भूमि पर सीमेंटेड पोल और तारबंदी की गई थी, लेकिन कई स्थानों पर यह तारबंदी क्षतिग्रस्त हो चुकी है।बदमाशों ने इसी क्षतिग्रस्त जगह से सीमेंटेड ब्लॉक उठाकर पटरी पर रख दिए। यह ब्लॉक पुराने और जर्जर होने के कारण मालगाड़ी से टकराते ही चूर-चूर हो गए, अन्यथा डी-रेलमेंट की संभावना थी।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट, मथुरा रात में ही मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट आगरा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई