पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में नागा संत महंत नरेंद्र गिरी की याद में आधुनिक वेटिंग रूम बनाया गया है। रविवार सुबह इसका उद्घाटन जिला प्रशासन और संत समाज की मौजूदगी में होगा। रूम में 6 पंखे, 10 बेंचें, led, वॉटर कूलर, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बाथरूम का निर्माण करवाया गया है।
नागा संत की याद में निर्माण
श्री सिद्धपीठ गजानन मंदिर, नागा बाबा बगेची पाली के कारवारी महंत सुरेश गिरी की प्रेरणा से श्री वल्लालेश्वर प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया है। यह वेटिंग एरिया मरीजों और उनके परिजनों को आरामदायक सुविधा देने के उद्देश्य से बनाया गया है।
फैसिलिटी पैसों से नहीं, भाव से बनेगा फर्क
इस वेटिंग रूम में 6 पंखे, 10 बेंचें, LED स्क्रीन, वॉटर कूलर और अलग-अलग महिला–पुरुष शौचालय बनाए गए हैं। इससे मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को अब गैलरी या बरामदे में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

रविवार सुबह उद्घाटन, प्रशासन और संत समाज मौजूद
रविवार सुबह इसका उद्घाटन जिला कलेक्टर LN मंत्री करेंगे। समारोह में हॉस्पिटल अधीक्षक कैलाश परिहार और मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप सिंह भी रहेंगे।
इस मौके पर संत समाज से महंत चंचल गिरी, महंत नारायण गिरी, महंत रामगिरी, महंत कन्या गिरी, महंत महाकाल गिरी, मंडलेश्वर सहजानंद गिरी और ब्रह्मचारी संत शामिल होंगे।
मरीजों के लिए नई उम्मीद
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतीक्षालय बनने से सरकारी अस्पताल में सुविधाएं बढ़ेंगी और मरीजों को इंतजार के दौरान राहत मिलेगी।






