वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को जयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी यमुनानगर (हरियाणा) की शिप्रा के साथ हुई। दुल्हन सोने से चमकती साड़ी में दिखी।
जयपुर में दो दिन (4 और 5 दिसंबर को भात, मेहंदी, फेरे और आशीर्वाद समारोह हुए थे। इससे पहले 3 दिसंबर को वृंदावन में निकासी निकाली गई थी।
4 दिसंबर को खुद दुल्हन शिप्रा ने इंद्रेश उपाध्याय को मेहंदी लगाई थी। मशहूर सिंगर बी प्राग डांस करते नजर आए थे।
फेरे के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे, जो इंद्रेश उपाध्याय के पीछे ही बैठे रहे। दूल्हों के दोस्तों की तरह हंसी-मजाक करते दिखे। इस पूरी शादी को दैनिक भास्कर ने वीडियो में कवर किया।
पूरी शादी देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें…

5 दिसंबर को फेरों से पहले दूल्हा-दुल्हन ने शादी की सभी रस्में निभाई थीं। इस दौरान दुल्हन शिप्रा सोने सी चमकती साड़ी में नजर आई थीं।

शादी की रस्मों के दौरान धीरेंद्र शास्त्री इंद्रेश उपाध्याय के पीछे बैठे रहे थे।

वैदिक मंत्रों के साथ शादी की रस्में निभाई गई थीं। इस दौरान देशभर के साधु-संत मौजूद रहे थे।

शादी से पहले जयपुर के दिल्ली रोड स्थित ताज आमेर होटल में इंद्रेश उपाध्याय को सेहरा पहनाया गया था।

शादी में शामिल होने के लिए धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास एक साथ जयपुर पहुंचे थे।

4 दिसंबर को मेहंदी के कार्यक्रम में पहली बार इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा की साथ में फोटो सामने आई थी।

4 दिसंबर को दुल्हन शिप्रा ने अपने हाथ से खुद इंद्रेश उपाध्याय को मेहंदी लगाई थी।

4 दिसंबर की रात को होटल में संगीत समारोह हुआ था। इसमें सिंगर बी प्राग भी नाचते नजर आए थे।

इंद्रेश उपाध्याय के संगीत में फेमस भजन सिंगर मान्या अरोड़ा भी पहुंची थीं।

3 दिसंबर को वृंदावन (मथुरा) में इंद्रेश उपाध्याय की निकासी निकाली गई। इस दौरान परिवार के सदस्य मौजूद रहे थे।

वृंदावन में निकासी के दौरान इंद्रेश उपाध्याय कुछ इस तरह घोड़े पर सवार हुए थे।






