best news portal development company in india

बैलारा फायरिंग, मारपीट मामले में एक और गिरफ्तारी:25 हजार रुपए का था इनामी, अब तक 14 पकड़े गए

SHARE:

नदबई के गांव बैलारा में शराब की कीमत को लेकर हुए विवाद और फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश बंटू को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

थानाधिकारी अरुण सिंह ने बताया- गिरफ्तार आरोपी बंटू उर्फ बलराम (27) निवासी बांसी खुर्द थाना सेवर का रहने वाला है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

घर पर आकर हमला किया था

बता दें… 20 अगस्त को बैलारा निवासी संजू पुत्र सरमन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, करीब एक दर्जन नामजद बदमाश कई मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उसके घर पहुंचे थे। आरोपियों ने हमला करते हुए उसके पिता सरमन सिंह (50) और माता पिस्ता देवी (45) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

हमलावरों ने पूरे गांव में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायर भी किए थे। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल हथियारों और शेष फरार आरोपियों के संबंध में सुराग जुटा रही है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई