best news portal development company in india

शादी समारोह में 10 लाख के जेवर चोरी:कड़िया गैंग सक्रिय, नारायण विहार में वारदात

SHARE:

जयपुर में शादियों के सीजन के साथ ही ‘कड़िया गैंग’ की सक्रियता बढ़ गई है। नारायण विहार थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान 10 लाख रुपए के सोने के जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर नारायण विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को वारदात में शामिल संदिग्ध के फुटेज भी उपलब्ध कराए गए हैं।

झोटवाड़ा निवासी पीड़ित सुनील डंगायच ने बताया- चोरी की यह घटना रविवार को सुखद गार्डन, कीर्ति सागर कॉलोनी, गोपालपुरा बाईपास पर हुई। उनकी पत्नी का लगभग 70 ग्राम वजनी सोने का सेट एक हैंडबैग में रखा था।

बारात के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह बैग चुरा लिया। बैग की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल रामप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों के फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस गैंग की खासियत है कि बच्चे ही चोरी को अंजाम देते है। जबकि उनके माता पिता मास्टर माइंड होते है।,चोरी से पहले बड़े आयोजन में पहले रेकी की जाती है। फिर बारात के साथ ये बच्चे सूट बूट में प्रवेश कर जाते है। दूल्हा-दुलहन और शादी से संबंधित लोग जब स्टेज पर फोटो खिंचाने में व्यस्त होते है तब ये लिफाफों से भरा बैग ले गायब हो जाते है। ऐसे मामलों में पुलिस को ज्यादातर बच्चों के ही फुटेज मिलते है।

यह गैंग राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के शहरों में सक्रिय रहती है। शादी के सीजन में इनके सदस्य बसों और निजी गाड़ियों से शहर पहुंचते है। इनके बच्चे सूट बूट में शादी में शामिल होते है। जिससे इन पर को शक नहीं करता। बीते दो सालों में इस गैंग के ओर से 13 वारदातें की जा चुकी है। कई बार फुटेज के आधार पर छापे भी मारे गए लेकिन अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई