best news portal development company in india

बुजुर्ग महिला की चेन तोड़ने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार:1 महीने से फरार थी, दोबारा वारदात करने आई तो रोडवेज बस डिपो से पुलिस ने पकड़ा

SHARE:

सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की चेन तोड़ने के मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिला आरोपी जयपुर की रहने वाली है। जो केवल वारदात करने के लिए सीकर आई थी। इन्होंने करीब 1 महीने पहले सीकर शहर में 75 साल की बुजुर्ग महिला की चेन तोड़ी थी। एक महीने बाद यह वापस वारदात करने के लिए आई लेकिन रोडवेज बस डिपो से ही पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस आज दोनों महिला आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि रेखा देवी (29) पत्नी राजेश निवासी रामगंज और सुगना (35) पत्नी प्रकाश निवासी रामगंज जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें सीकर शहर के रोडवेज बस डिपो से पकड़ा है। इन्होंने 3 नवंबर को 75 साल की बुजुर्ग महिला सरला आर्य की चेन तोड़ी थी। घटना के तुरंत बाद करीब दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे देखते हुए टीम जयपुर के चौमूं पुलिया तक पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद दोनों महिलाएं फुटेज में भी नजर नहीं आई।

दोनों महिला आरोपी केवल सीकर में वारदात करने के लिए आती थी। वारदात करने के बाद दोनों वापस जयपुर चली जाती।
दोनों महिला आरोपी केवल सीकर में वारदात करने के लिए आती थी। वारदात करने के बाद दोनों वापस जयपुर चली जाती।

हालांकि पुलिस टीम लगातार उनके पीछे लगी रही। अब पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि वारदात करने वाली दोनों महिलाएं रोडवेज बस डिपो परिसर में है। इस पर कोतवाली पुलिस टीम वहां पहुंची और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि शहर में अभय कमांड के जो कैमरे लगे हुए हैं उनकी वजह से महिलाओं के चेहरे साफ आ चुके थे। ऐसे में पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में बड़ी सफलता मिली। पूछताछ में महिला आरोपियों ने बताया है कि यह जयपुर से केवल वारदात करने के लिए आती है और वारदात करके वापस चली जाती है। रोडवेज बस डिपो पर भी यह वारदात करने के लिए आई थी।

दोनों महिला आरोपी खासकर ऑटो या सिटी बस में वारदात को अंजाम देती है जिससे कि पीड़ित को भी ऐसा लगे कि उसकी चेन टूट कर कहीं गिर गई हो। 75 साल की बुजुर्ग महिला की चैन भी इन्होंने ऑटो में ही थोड़ी थी। दोनों आरोपियों ने उस दौरान ऐसा बिहेवियर किया जैसा कि मानो सड़क के गड्ढों की वजह से वह आपस में बार-बार टच हो रहे हो।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई