best news portal development company in india

जोधपुर में खेलते-खेलते घर से बाहर निकले बच्चे:पुलिस ने 8 किलोमीटर का एरिया खंगाल 3 घंटे में ढूंढ़ निकाले, कुड़ी इलाके से हो गए गायब

SHARE:

जोधपुर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में घर से बाहर खेलने के दौरान दो बच्चे घर से निकल गए। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आखिरकार बच्चों को नारायण नगर से ढूंढ निकाला इस पर परिजनों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर समाजसेवी गोपाल सिंह ढढोरा भी मौके पर पहुंचे।

एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कुड़ी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर दस के विवेक विहार थाने क्षेत्र से पांच और आठ साल के बच्चे आज दोपहर खेलते-खेलते साढ़े तीन बजे घर से खेलते खेलते निकल गए । बच्चे शताब्दी सर्किल, नारायण नगर की तरफ चले गए। इधर बच्चे नहीं मिले तो उनके परिजनों ने शाम पांच बजे विवेक विहार थाने पहुंच कर सूचना दी। पुलिस ने इस पर पांच अलग अलग टीमें बनाई।

विवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में टीमों ने बच्चे की तलाश में CCTV खंगाले करीब 3 घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने बच्चों को ढूंढ निकाला।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई