best news portal development company in india

इंडिगो की जयपुर से दिल्ली और चेन्नई की फ्लाइट कैंसिल:स्पाइसजेट की दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट 3 घंटे लेट, परेशान हो रहे पैसेंजर्स

SHARE:

जयपुर एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल लगातार गड़बड़ा रहा है। गुरुवार को स्पाइसजेट एयरलाइंस की दिल्ली और चेन्नई फ्लाइट को जहां आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया गया। वहीं स्पाइसजेट एयरलाइंस की दुबई फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा डिले चल रही है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ रहा है।

दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन एक बार फिर पूरी तरह गड़बड़ाया गया। आज इंडिगो एयरलाइन की दो बड़ी उड़ानें रद्द होने से पैसेंजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की फ्लाइट 6E – 130 जो सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। उसे बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के रद्द कर दिया गया। वहीं शाम 5 बजकर 30 मिनट पर चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E – 694 भी संचालन कारण का हवाला देकर रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब दोनों फ्लाइट के कैंसिल होने से जयपुर से दिल्ली और चेन्नई जाने वाले पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है।

वहीं स्पाइसजेट एयरलाइंस की इंटरनेशनल फ्लाइट की लेट लतीफी पैसेंजर्स की परेशानी बढ़ा रही है। जयपुर से सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG – 57 तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी। पैसेंजर्स सुबह से ही बोर्डिंग गेट के बाहर इंतजार करते रहे । लेकिन स्पाइसजेट एयरलाइंस लगातार ऑपरेशन रीजन का हवाला देकर फ्लाइट लेट होने की जानकारी दे रहा है। जिसके बाद अब दोपहर 1 बजे तक फ्लाइट के दुबई के लिए रवाना होने की संभावना जताई गई। जिससे दुबई जाने वाले पैसेंजर्स को जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ रहा है।

बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले कुछ दिनों से लगातार फ्लाइट शेड्यूल में हो रही गड़बड़ी और फ्लाइट कैंसिलेशन का दौर जारी है। इंडिगो एयरलाइंस के साथ ही स्पाइस जेट एयरलाइंस की लेट लतीफी काफी लंबे वक्त से पैसेंजर्स को परेशान कर रही है। लेकिन दोनों एयरलाइंस कंपनियों द्वारा अब तक आम पैसेंजर्स के लिए कोई ठोस या स्थाई समाधान नहीं किया गया है। जो आने वाले दिनों में भी इंडिगो और स्पाइसजेट से सफर करने वाले पैसेंजर्स की मुसीबत बढ़ा सकता है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई