best news portal development company in india

पुलिस थाना करणी विहार ने किया नगबजनी मामले का पर्दाफाश

SHARE:

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि दिनांक 14/11/2025 को परिवादिया खुशी तंवर पुत्री स्व. शक्ति सिंह तंवर निवासी म.नं. ए-4-ए कमला नगर सिरसी रोड मीनावाला पीएस करणी विहार जयपुर ने रिपोर्ट दी कि “दिनांक 13/11/25 को हम परिवार सहित शादी में गये हुए थे, तत्पश्चात दिनांक 14/11/25 को रात्री करीब 2.15 AM से 2.17 AM के बीच हम घर वापसी पहुंचे तो देखा कि एक कार मेरे घर के बाहर खड़ी थी, मेने होर्न बजाया तो उस गाड़ी से एक व्यक्ति ने हमें देखा तथा उसके साथ के दो व्यक्ति मेरे घर से बहार कूदे। उन्हें देखकर लगा यह व्यक्ति चोर हो सकते है। हमने उन्हे रोकने का प्रयास किया परन्तु वह लोग वाहन लेकर भाग गये। उनके जाने के बाद घर के अन्दर जाकर देखा तो सोना, चांदी व नगदी गायब थी।” इस रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 614/25 धारा 305 (ए), 331(4) बीएनएस में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात चोरी नकबजनी के प्रकरण में माल मुल्जिमान की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल शर्मा के सुपरविजन में व थानाधिकारी पुलिस थाना करणी विहार हवा सिंह पु.नि. के नेतृत्व में सुनील कुमार स.उ.नि., रमेश कानि. 7364, कमलेश कानि. 11024 पुलिस थाना करणी विहार एवं दिनेश हैड कानि. 2174 सायबर सैल डी.सी.पी. कार्यालय जयपुर पश्चिम की विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल व महत्वपूर्ण रास्तों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के फुटैज चैक किये जाकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई एवं आसूचना संकलित करते हुए तकनीकी सहायता से अभियुक्त (1) मुल्जिम गजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. पाल सिंह जाति चारण उम्म्र 46 साल निवासी मकान न. 102 नीलकण्ठ विहार बैनाड रोड पुलिस थाना खोराबिसल जयपुर पश्चिम (2) देशराज यादव उर्फ देस्या पुत्र रामफूल जाति यादव उम्र 34 साल निवासी गांव महाराजपुरा नैनस्या पुलिस थाना फागी जयपुर ग्रामीण हाल किरायेदार भरत अग्रवाल का मकान सांगानेर वाटिका बक्सावाला पुलिस थाना सांगानेर सदर जयपुर (3) मुकेश कुमार वर्मा पुत्र रामवतार वर्मा जाति बैरवा उम्र 27 साल निवासी बुचोड़ों का मौहल्ला पावटा पुलिस थाना प्रागपुरा कोटपुतली बहरोड हाल किरायेदार 50/74 शिव कॉलोनी सांगानेर पुलिस थाना सांगानेर जयपुर (4) पुनीत शर्मा पुत्र पांचुराम शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 23 साल निवासी जीवन की ढाणी नियम एम.पी.एस स्कूल प्रताप नगर पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर को चिन्हित कर जुर्म स्वीकार करने पर अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन एक कार वेन्यू नं. RJ60CE9443 को बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गजेन्द्र सिंह को बाद अनुसंधान न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त देशराज यादव उर्फ देस्या एवं चोरी का माल खरीद करने वाले अभियुक्त मुकेश कुमार वर्मा व पुनित शर्मा को पी.सी. रिमाण्ड पर प्राप्त कर चोरी गये सामन की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है जिनको बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जायेगा।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण

(1) गजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. पाल सिंह जाति चारण उम्र 46 साल निवासी मकान न. 102 नीलकण्ठ विहार बैनाड रोड पुलिस थाना खोराबिसल जयपुर पश्चिम।

(2) देशराज यादव उर्फ देस्या पुत्र रामफूल जाति यादव उम्र 34 साल निवासी गांव महाराजपुरा नैनस्या पुलिस थाना फागी जयपुर ग्रामीण हाल किरायेदार भरत अग्रवाल का मकान सांगानेर वाटिका बक्सावाला पुलिस थाना सांगानेर सदर जयपुर।

(3) मुकेश कुमार वर्मा पुत्र रामवतार वर्मा जाति बैरवा उम्र 27 साल निवासी बुचोडों का मौहल्ला पावटा पुलिस थाना प्रागपुरा कोटपुतली बहरोड हाल किरायेदार 50/74 शिव कॉलोनी सांगानेर पुलिस थाना सांगानेर जयपुर।

(4) पुनीत शर्मा पुत्र पांचुराम शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 23 साल निवासी जीवन की ढाणी नियम एम.पी.एस स्कूल प्रताप नगर पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर।

कार्यवाही करने वाली टीम के सदस्य

1- हवा सिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना करणी विहार जयपुर पश्चिम ।

2- सुनील कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना करणी विहार जयपुर पश्चिम।

3- दिनेश हैड कानि. 2174 सायबर सैल डी.सी.पी. कार्यालय जयपुर पश्चिम

4- रमेश कानि. 7364 पुलिस थाना करणी विहार जयपुर पश्चिम ।

5- कमलेश कानि. 11024 पुलिस थाना करणी विहार जयपुर पश्चिम।

6-महेन्द्र कानि. 7507 पुलिस थाना करणी विहार जयपुर पश्चिम।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई