best news portal development company in india

कॉन्स्टेबल के बच्चे को पिकअप ने कुचला, मौत:सड़क पर बिखरे शरीर के टुकड़े, मां-बहन घायल; गुस्साए लोगों ने गाड़ी फूंकी

SHARE:

भरतपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने 8 साल के बच्चे को कुचल दिया। बच्चा अपनी मां और छोटी बहन के साथ स्कूटी पर जा रहा था। इसी दौरान पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। मां-बेटी एक तरफ गिरे, जबकि बच्चा दूसरी तरफ गिरा।

पिकअप का पहिया बच्चे को कुचलता हुआ निकल गया। सड़क पर बच्चे के शरीर के टुकड़े बिखर गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने पिकअप को आग लगा दी। घटना मथुरा गेट थाना इलाके में बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई।

भरतपुर ग्रामीण थाना सीओ कन्हैया लाल ने बताया- मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां और बेटी को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बच्चे का 14 दिसंबर को जन्मदिन था, लेकिन उससे पहले ही हादसे में उसकी मौत हो गई।

पहले देखिए- हादसे की PHOTOS…

हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ी स्कूटी।
हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ी स्कूटी।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पिकअप में आग लगा दी।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पिकअप में आग लगा दी।
मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया।
मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया।

बच्चों को ट्यूशन से लेकर घर लौट रही थी मां पुलिस के अनुसार- गोविंद नगर की रहने वाली राखी (30) बेटे अंशु (8) और बेटी आरु (7) को कृष्णा कॉलोनी में ट्यूशन से लेकर घर आ रही थी। तभी अचानक मडरपुर की निर्माणाधीन सड़क पर सामने से आ रही भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड (BESL) की पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी स्लिप हो गई। अंशु की मौके पर ही मौत हो गई। राखी और आरु घायल हो गए।

मौके पर BESL के अधिकारी भी पहुंचे। BESL बिजली विभाग के लिए सर्विसिंग और मेंटेनेंस का काम करती है। जब स्थानीय लोगों ने पिकअप में आग लगाई तो कर्मचारी गाड़ी से उतरकर फरार हो गए। पिकअप जलकर खाक हो गई।

बच्चे के पिता कॉन्स्टेबल, दादा ASI जानकारी के अनुसार- अंशु तीसरी क्लास में पढ़ता था। आरु फर्स्ट क्लास में पढ़ती है। दोनों कृष्णा कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाते थे। अंशु के पिता ओमेंद्र कोटा SOG में कॉन्स्टेबल हैं। अंशु के दादा रामवीर सिंह ASI हैं। उनकी पोस्टिंग भरतपुर पुलिस लाइन में है।

बर्थडे की चल रही थी तैयारियां हादसे के बाद मां बेसुध हो गई, जबकि परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचकर बिलख पड़े।

परिजन के अनुसार- 14 दिसंबर को अंशु का नौवां जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही थी। इसके लिए हम शॉपिंग भी करने वाले थे।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई