best news portal development company in india

9 महीने से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार:फरारी में जयपुर में काम कर रहा था, मुख्य सप्लायर ने कर लिया था सुसाइड

SHARE:

सीकर में 9 महीने से फरार हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी फरारी के दौरान जयपुर में रहकर काम कर रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीकर की कोतवाली के थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- आरोपी सचिन कुमार (24) पिता नारायण सिंह निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश हाल भरतपुर को हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार किया है।

देसी पिस्टल के साथ पकड़े गए थे दो आरोपी, बदमाश से लाए थे हथियार कोतवाली थाना पुलिस ने बताया- 5 मार्च 2025 को सूचना मिली कि एक कार नानी चौराहा से सालासर स्टैंड की तरफ आ सकती है, जिसमें हथियार हो सकते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी आई। गाड़ी में बैठे दो बदमाशों के पास 2 देसी पिस्टल और खाली मैगजीन मिली। ऐसे में पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दोनों आरोपी इरेंद्र और लखन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वे यूपी के बदमाश सचिन से हथियार लेकर आए थे। पुलिस ने सचिन की तलाश में कई बार संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।

जयपुर में काम करते हुए पकड़ा पुलिस को हाल ही सूचना मिली कि आरोपी सचिन कुमार जयपुर में रहकर काम कर रहा है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में ASI विद्याधर और कॉन्स्टेबल शुभकरण की भूमिका रही।

आरोपी ने बताया कि उसने हथियार कोटा के रहने वाले बदमाश प्रीतम गोस्वामी से लेकर सप्लाई किया था। वहीं प्रीतम ने फरवरी में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। प्रीतम के सुसाइड का मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था। क्योंकि प्रीतम और उसके साथी रूद्रेश ने कोटा में ही फायरिंग की थी।

इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि रूद्रेश और प्रीतम एक फ्लैट पर हैं। पुलिस जब वहां पहुंची। जैसे ही पुलिस ने फ्लैट को घेरा तो अंदर से गोली चलने की आवाज आई। अंदर जाकर देखा तो एक युवक की लाश पड़ी थी। पहले दिन उसकी पहचान पुलिस और परिजनों ने रूद्रेश के रूप में कर ली, लेकिन अगले दिन रूद्रेश ने घरवालों को सूचना दी कि मरने वाला वह नहीं, बल्कि उसका साथी प्रीतम था।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई