best news portal development company in india

भिवाड़ी में मोबाइल स्नैचिंग का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:9 महीने से फरार था, रामपुरा में युवक से छीना था मोबाइल

SHARE:

भिवाड़ी पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 9 महीने से फरार था। पुलिस ने 31 जनवरी को रीको औद्योगिक क्षेत्र रामपुरा से मोबाइल फोन छीनकर फरार हुए मुख्य आरोपी युसुफ उर्फ ईसुफ को गिरफ्तार कर लिया है।

भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि ये घटना 31 जनवरी की शाम करीब 4 बजे हुई थी। पीड़ित समीम खान (22) निवासी निभाना, थाना चौपानकी, अपनी गाड़ी खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना चौपानकी में मामला दर्ज किया गया था।

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने पहले ही एक आरोपी समयदीन उर्फ सम्मा (25), निवासी सुनारी, थाना तावडू, नूंह को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया था। इसके बाद, पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल करते हुए दूसरे मुख्य आरोपी युसुफ उर्फ ईसुफ पुत्र मौज खां, निवासी सुनारी, नूंह को नौ महीने की फरारी के बाद दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युसुफ हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला है और पहले भी हथियार रखने के एक मामले में वांछित था। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी क्षेत्र में स्नैचिंग की वारदातों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दोनों आरोपियों को अब जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई