best news portal development company in india

पार्षद ममता मीना के घर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा गया; 27 नवंबर को हुआ था हमला

SHARE:

चाकसू पुलिस ने वार्ड 35 की पार्षद ममता मीना के घर पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को बुधवार को पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बनवारी मीना उर्फ बन्नू (23) पुत्र पूरण मल मीणा, निवासी थूणी मंगलदास, कोटखावदा और अजय सिंह राजावत (22) पुत्र प्रहलाद सिंह राजावत, निवासी गोपालपुरा, माधोराजपुरा के रूप में हुई है। दोनों को 10 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया।

यह मामला 28 नवंबर 2025 को पार्षद ममता मीणा द्वारा चाकसू पुलिस थाने में दर्ज कराया गया था। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि 27 नवंबर की देर रात उनके घर पर हमला हुआ था। मामले की जांच चाकसू एसीपी भवानी सिंह कर रहे हैं।

पार्षद ममता मीणा ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 27 नवंबर की देर रात 8 से 10 अज्ञात बदमाशों ने डंडे, सरिया और फरसे से लैस होकर उनके पति, बेटे और उन पर हमला किया था। हमलावरों ने घर से 5.50 लाख रुपए नकद और कार के डैशबोर्ड से 25 हजार रुपए लूट लिए थे। बदमाशों ने उनकी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया और दहशत फैलाने के लिए कई हवाई फायर किए, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई