best news portal development company in india

घर में घुसकर 37 साल की महिला से छेड़छाड़:आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी,विदेश में रहता है महिला का पति

SHARE:

सीकर में 37 साल की महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला के गांव का ही रहने वाला है। महिला का पति विदेश में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

37 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 11 दिसंबर को सुबह 11 से 12 बजे के बीच गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक उसके घर पर आया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ करना शुरू किया। महिला ने इसका विरोध किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। जिसने जाते वक्त महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस के अनुसार महिला का पति विदेश में रहता है। घटना के वक्त उसके ससुराल के लोग खेत पर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी महिला के घर में घुस गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई