best news portal development company in india

सीकर में लाखों की ठगी करने वाला मैनेजर गिरफ्तार:बेबी स्टोर से 24 लाख से ज्यादा का फ्रॉड किया,3 महीने से फरार था

SHARE:

सीकर के पिपराली रोड पर बेबी फर्स्ट हग स्टोर में लाखों रुपए का गबन करने के मामले में पुलिस ने 3 महीने से फरार चल रहे मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मैनेजर को पुलिस उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करके लेकर आई है। आरोपी वहां भी किसी स्टोर में मैनेजर के पद पर नौकरी करने लग गया था।

उद्योग नगर थाने के SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि 26 सितंबर को स्टोर मालकिन श्वेता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी फर्म ओम शिव गोरक्ष बेबी सेंटर की सीकर ब्रांच में मनीष 1 अगस्त 2022 से 19 अगस्त 2025 तक मैनेजर के रूप में काम कर रहा था। इस दौरान उसने चालाकी से स्टॉक में हेरफेर कर 24 लाख 62 हजार रुपए का गबन किया। कैश लेनदेन में 70 हजार रुपए की हेराफेरी के अलावा, उसने स्टोर कर्मचारियों से 56 हजार रुपए उधार लेकर भी ठगी की। 20 अगस्त को वह अचानक गायब हो गया।

पुलिस ने जांच शुरू की और कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। आखिरकार, ह्यूमन इंटेलिजेंस से पता चला कि 34 वर्षीय मनीष पुत्र राम अजोर यादव उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नई नौकरी कर रहा है।

यहां पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब तक कि इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि आरोपी स्टोर के प्रोडक्ट बेचकर नकद रुपए ले लेता था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर बीरबल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल संत कुमार और कॉन्स्टेबल मामराज सहित अन्य टीम शामिल रही।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई