best news portal development company in india

साढ़े तीन साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार:सीआई हनवंत सिंह राजपुरोहित की टीम को मिली सफलता

SHARE:

लूणी पुलिस थाना को मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने साढ़े तीन वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जोधपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के सुपरविजन में, थानाधिकारी सीआई हनवंत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले का निवासी है। वह एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण संख्या 164/2022 में लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर अफीम बरामद की जा चुकी है।

सीआई हनवंत सिंह राजपुरोहित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार निगरानी रखी और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। निरंतर प्रयासों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और उसे मध्यप्रदेश से पकड़ लिया गया।

सीआई हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि लूणी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई