best news portal development company in india

चांदी ने तोड़े इतिहास के सभी रिकॉर्ड:2 लाख 6 हजार पहुंची प्रतिकिलो की कीमत, सोना 1 लाख 36,500 पर बरकरार

SHARE:

सोने और चांदी की कीमत ने इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को चांदी प्रति किलो की कीमत 9500 रुपए बढ़कर 2 लाख 6 हजार रुपए के ऑल टाइम हाई के शिखर पर पहुंच गई है। वहीं सोने की कीमत एक लाख 36 हजार 650 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर बरकरार है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी दोनों की कीमत में और तेजी आ सकती है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख 36 हजार 500 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत एक लाख 27 हजार 600 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 1 लाख 6 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 84 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 2 लाख 6 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सर्राफा व्यापारी राकेश खंडेलवाल ने बताया कि भारत में सोने और चांदी दोनों की कीमत में एक बार फिर बंपर तेजी देखने को मिल रही है। चांदी की कीमत जहां इतिहास के सभी रिकार्ड को तोड़कर 2 लाख को पार कर गई है। वहीं स्टैंडर्ड सोने की कीमत भी लगातार बढ़कर डेढ़ लाख के करीब पहुंच रही है। जिसका सीधा असर बाजार पर नजर आ रहा है।

इस दौर में जहां मुनाफा कमाने के लिए लोग अपनी ज्वेलरी बेच रहे हैं वहीं नए खरीदार सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही सोने और चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। इसका सीधा असर बाजार पर नजर आ रहा है। खंडेलवाल ने बताया कि भारत में लगातार कीमतों में हो रहे इजाफे को देखते हुए फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। जो आने वाले कुछ हफ्तों तक जारी रहेगी। इसके बाद ही सोने और चांदी की कीमत में स्थिरता आ सकती है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई